JSW MG Motor India भारतीय बाजार में अपने न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है. इसी दिशा में कंपनी 16 जुलाई को एक नई प्लगइन हाइब्रिड SUV पेश करने जा रही है. फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 का भारतीय वेरिएंट हो सकती है.

दमदार साइज और डिजाइन
एक मिडसाइज SUV है, जिसकी लंबाई 4,745 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,755 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,810 मिमी का है, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है.
SUV का डिजाइन काफी मजबूत है. हाइब्रिड वर्जन में बड़ी ब्लैक ग्रिल दी गई है, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल में बंद फ्रंट डिजाइन मिलता है। इसमें LED हेडलाइट्स, डुअल प्रोजेक्टर यूनिट और आकर्षक LED DRLs दिए गए हैं. इसके अलावा मजबूत बंपर, ब्लैक क्लैडिंग और स्किड प्लेट जैसा डिजाइन इसे SUV वाला लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में 18इंच ड्यूलटोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और बड़े व्हील आर्च देखने को मिलते हैं. पीछे की तरफ LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और ब्लैक बंपर दिया गया है.
फीचर्स से भरपूर केबिन
का इंटीरियर ड्यूलटोन थीम के साथ आता है. इसमें 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर इंफोटेनमेंट और क्रूज़ कंट्रोल के बटन भी मिलते हैं.
यह SUV सात लोगों के बैठने की क्षमता रखती है. इसमें लेदरेट सीटें, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और 6स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
सुरक्षा और पावरट्रेन
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , हिलहोल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.वैश्विक बाजार में यह SUV प्लगइन हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. प्लगइन हाइब्रिड मॉडल में 1.5लीटर पेट्रोल इंजन और 20.5 kWh बैटरी दी गई है, जो 195 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
कंपनी का दावा है कि यह केवल इलेक्ट्रिक मोड में 125 किमी तक चल सकती है, जबकि कुल ड्राइविंग रेंज 1,000 किमी से अधिक है.इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 69.2 kWh बैटरी और 201 hp की मोटर दी गई है, जिसकी दावा की गई रेंज 530 किमी तक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि MG भारत में इनमें से कौनसे विकल्प लॉन्च करती है.



