
भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं. भारतीय टीम को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद आयरलैंड के दौरे पर जाना है. इस दौरान भारतीय टीम को 2 टी20 सीरीज खेलनी है, इस सीरीज के लिए एक मजबूत टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है. भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री होने वाली है.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस समय जो खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया जा सकता है.
वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को मिल सकता है मौका
आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. ये दोनों ही खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 मैचों में 40 की औसत से 200 रन बना चुके हैं.
वहीं प्रियांश आर्या की बात करें तो इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और इस दौरान 29.4 की औसत से 147 रन बनाए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को हर मैच में तेज शुरुआत की है, ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और जुरेल को भी मौका
ध्रुव जुरेल भी भारत (Team India) की टी20 टीम में जगह बना सकते हैं, ध्रुव जुरेल ने अब तक 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 35.20 और स्ट्राइक रेट करीब 180 के आसपास रहा है. जुरेल पहले से ही भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और अब उन्हें टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू का मौका मिल सकता है.
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में ही विकेट की झड़ी लगाने वाले साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे भी बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने पहले ही मैच में 4-4 विकेट झटके थे.
आयरलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए Team India का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , वैभव सूर्यवंशी , प्रियांश आर्य , समीर रिज़वी , ध्रुव जुरेल , प्रफुल हिंगे , अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन , तिलक वर्मा , रिंकू सिंह , शिवम दुबे , अर्शदीप सिंह , रवि बिश्नोई , ईशान किशन और साकिब हुसैन.