बिहार में शख्स की गंदी हरकत, लड़की के कंधों पर हाथ रखता, गले से लगाया, फिर छाती को… भड़के लोग

Bihar Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके एक शख्स लड़की के साथ बदतमीजी कर रहा है. शख्स उस लड़की के दोनों कंधे पर हाथ रखता है और हंसता है. वह एक तरीके से गले से लगाने की भी कोशिश करता है.

Bihar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वायरल उम्र में एक शख्स लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे बिहारियों का बदनाम करने वाला बता रहे हैं. वीडियो किसी शादी के कार्यक्रम का लग रहा है. 

वीडियो में एक घर दिख रहा है, जिसकी लाइट से सजावट की गई है. यह शाम या रात का लग रहा है. घर के सामने बैंड बाजा वाले दिख रहे हैं और गाना गाया जा रहा है. इन सब के साथ ही एक लड़की खड़ी है. देखने से ऐसा लग रहा है कि वह डांसर और शादी कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाई गई है.

लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश करता है आरोपी

इस दौरान गाना जैसे शुरू होता है, सबसे पहले तो वह शख्स उस लड़की के दोनों कंधे पर हाथ रखता है और हंसता है. वह एक तरीके से गले से लगाने की भी कोशिश करता है.

शख्स के इस हरकत पर लड़की कुछ नहीं बोलती, लेकिन उसके हाव-भाव से ऐसा लग रहा है कि उसे गुस्सा आया और काफी नाखुश है. वह दूसरी तरफ देखती है और फिर से गाने पर डांस की तैयारी करने लगती है.

शख्स की गंदी और घिनौनी हरकत पर घबरा जाती है लड़की

इसके बाद भी शख्स यही नहीं रुकता, बेशर्मी के साथ उस लड़की के सामने ही खड़ा रहता है, तभी लड़की अपने कपड़ों की ओर देखती है.  इस दौरान शख्स उसकी छाती पर हाथ रख देता है. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स की इस गंदी और घिनौनी हरकत पर वह घबरा जाती है और पीठे हट जाती है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘उम्र इतनी है कि लड़की बिटिया के सामान लग रही है लेकिन फूहड़ता और हरकते हैं ऐसी की लफंगे भी शर्मा जाए. बिहार में सख्त कानून की जरूरत है, जिससे ऐसे हरकतों पर रोक लग सके.’

यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।