
Maharashtra News: मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज का मामला सामने आया है. इस घटना में ‘जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ के 2 MBA स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि एक महिला स्टूडेंट गंभीर हालत में ICU में भर्ती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 11 अप्रैल को आयोजित इस कॉन्सर्ट में JB MBA कॉलेज के कई स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ स्टूडेंट्स ने पार्टी के दौरान ड्रग का सेवन किया था. फिलहाल फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती जांच में MDMA ड्रग के सेवन की आशंका जताई जा रही है।
देर रात बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे के आसपास तीन स्टूडेंट्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दो महिलाओं को नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया ,जबकि एक पुरुष को लाइफलाइन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 28 वर्षीय पुरुष स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकी एक युवती की मौत अन्य अस्पताल में हुई और अभी एक 25 वर्षीय महिला स्टूडेंट ICU में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
7 MDMA गोलियां खरीदी गई थीं
पुलिस जांच में सामने आया है कि स्टूडेंट्स ने बाहर से MDMA ड्रग की 7 गोलियां खरीदी थीं. जिन तीन स्टूडेंट्स की तबीयत खराब हुई, उन्होंने दो-दो गोलियां कंज्यूम की थीं, जिससे ओवरडोज की स्थिति बन गई. पुलिस के मुताबिक सभी स्टूडेंट्स की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और सभी MBA स्टूडेंट्स हैं. मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में दो कॉलेज स्टूडेंट्स भी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं ,इसके अलावा इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाले और नेस्को से जुड़े 2 अधिकारियों समेत एक ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है.
पार्टी का वीडियो वायरल
जिस पार्टी में कथित तौर पर ड्रग का सेवन किया गया था, उस दिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है. इस पूरे मामले की जांच पर बात करते हुए डीसीपी महेश चिमटे ने बताया कि अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस मुख्य ड्रग पैडलर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में ड्रग सप्लाई चेन और कॉन्सर्ट मैनेजमेंट की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है.



