
Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की शुरुआत अच्छी नही थी. ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन ने SRH की पारी को संभाला और अंत में नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और सलिल अरोरा ने निर्धारित 20 ओवरों में टीम को 216 तक पहुंचाया.
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई और मात्र 159 रनों पर आलआउट हो गई, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच को 57 रनों से जीता, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने इस हार पर बात की है.
Riyan Parag ने इस खिलाड़ी को माना RR की हार का जिम्मेदार
रियान पराग (Riyan Parag) से पोस्ट मैच के दौरान पूछा गया कि इस टूर्नामेंट में उनकी ये पहली हार है, तो क्या वो इस हार का शोक मनाएंगे और हार की कारणों का पता लगाएंगे, इस पर रियान पराग ने केकेआर को चुनौती देते हुए कहा कि
“अभी भावुक होने का समय नहीं है. उनकी गेंदबाजी को श्रेय मिलना चाहिए. हमसे कुछ बड़ी गलतियां हुईं.”
रियान पराग (Riyan Parag) ने आगे अपने बयान में कहा कि
“ऐसा महसूस हुआ कि दूसरी गेंदबाजी करना ज्यादा बेहतर रहता. 9 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद हमने 160 रन बना दिए. यह हमारे बल्लेबाजी क्रम की गहराई दिखाता है. हम अब कोलकाता जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने किया बेहद निराश
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 216 रन बना डाले और राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन शुरुआती 3 ओवरों में ही राजस्थान रॉयल्स के 5 बल्लेबाज सिर्फ 9 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे. राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चूका था. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4-4 विकेट अपने नाम किए.
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रविंद्र जडेजा 45, डोनोवन फरेरा ने 69 और अंत में तुषार देशपांडे ने 25 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 5 रनों तक नही पहुंच सका, वहीं 4 बल्लेबाज तो खाता तक नही खोल सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रियान पराग ने 4, यशस्वी जायसवाल ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 2 और नांद्रे बर्गर ने 3 रन बनाए.
ALSO READ:



