Arshdeep Singh Samreen Kaur

IPL 2026 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम का हिस्सा हैं. अर्शदीप सिंह इस समय अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पंजाब किंग्स का ये तेज गेंदबाज आज कल एक बला की खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहा है. अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट पर इस पंएक्ट्रेस के साथ नजर आए हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आज हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज किस एक्ट्रेस को डेट कर रहा है और कौन है वो एक्ट्रेस, इस आर्टिकल में हम आपको पूरी डिटेल्स देने वाले हैं.

इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Arshdeep Singh

पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई थी. जिसमें वो एक लड़की का हाथ पकड़े हुए थे. लड़की के हाथ में बने टैटू को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया था कि वो पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर हैं.

अब समरीन के साथ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की एयरपोर्ट की एक वीडियो आई है. जिसमें दोनों पंजाब किंग्स टीम के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि साथ में ट्रैवल करके दोनों ने अपने रिश्ते को एक तरह से कंफर्म कर दिया है.

हालांकि दोनों ने ही इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. समरीन कौर पंजाब किंग्स का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में भी नजर आ चुकी हैं. पहली बार अर्शदीप सिंह का किसी के साथ नाम जुड़ रहा है.

कौन हैं Samreen Kaur?

 

View this post on Instagram

 

समरीन कौर मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर रह चुकी हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि उनको पहचान पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मिली. बॉलीवुड फिल्म 83 में भी समरीन कौर ने छोटी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने नेल पॉलिश नाम की वेब सीरीज में काम किया था.

 

View this post on Instagram

 

अभी भी समरीन बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही है. वहीं बात अर्शदीप सिंह की करें तो पंजाब किंग्स की टीम के वो अहम हिस्सा नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है.

ALSO READ: