Monday, April 13, 2026
Cricket

शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन ने जीता करोड़ो फैंस का दिल खुद को नही बल्कि इस खिलाड़ी को दिया CSK की जीत का पूरा श्रेय

शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन ने जीता करोड़ो फैंस का दिल खुद को नही बल्कि इस खिलाड़ी को दिया CSK की जीत का पूरा श्रेय
Sanju Samson Post Match CSK

Sanju Samson: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से हुआ, सीएसके की टीम लगातार 3 मैचों में शिकस्त खाकर मैदान पर उतरी थी, लेकिन संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पहली ही गेंद से मन बना लिया था कि वो आज सीएसके (CSK) को पहला मैच जीताकर ही रहेंगे. संजू सैमसन ने इस मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली.

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अकेले दम पर ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीताने का काम किया, लेकिन उन्होंने सीएसके की जीत का श्रेय खुद को नही बल्कि दूसरे बल्लेबाज को दिया है.

Sanju Samson ने शतकीय पारी खेलने के बाद बताई अपनी पिछली 3 पारियों में असफलता का कारण

पहली पारी खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने मिड इनिंग में रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा कि

“जी सर, बहुत अच्छा लग रहा है, आपका शुक्रिया. मुझे लगता है कि हर मैच से पहले आपसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, इसलिए कृपया हर मैच में आइए सर. ईमानदारी से कहूं तो, आप चाहे कितनी भी अच्छी फॉर्म में हों, अपने देश के लिए कितने ही मैच जीते हों, कुछ असफलताएं निश्चित रूप से मन में कई शंकाएं पैदा कर देती हैं.”

संजू सैमसन ने पिछले 3 मैचों में अपने खराब प्रदर्शन पर भी बात की है. संजू सैमसन ने कहा कि

“लेकिन मैं बस वापस जाकर अपनी बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहता था, खुद पर विश्वास करना चाहता था और अपने स्कोरिंग पैटर्न पर कायम रहना चाहता था. इसलिए कई विचार आए, मुझे लगा कि क्या मुझे शुरुआत में ही आक्रामक खेलना चाहिए या अपनी प्लानिंग बदलनी चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन मैं निश्चित रूप से उसी पर कायम रहना चाहता था जो काम कर रहा था और सौभाग्य से आज यह बहुत अच्छा रहा.”

Sanju Samson ने खुद को नही बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का श्रेय खुद को न देते हुए इस जीत का असली हीरो आयुष म्हात्रे को बताया है. संजू सैमसन ने आयुष म्हात्रे की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि विकेट शानदार है. मुझे लगता है कि आज इतना अच्छा विकेट बनाने के लिए क्यूरेटर का धन्यवाद. मुझे लगता है कि शुरुआत में पिच थोड़ी रुक रही थी. पिच थोड़ी चिपक रही थी और जब अक्षर ने पावरप्ले में गेंदबाजी की, तो नई गेंद से गेंद रुक रही थी. लेकिन जब गेंद पुरानी हो गई, तो.. मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजी के लिए एक बेहतरीन विकेट मिला. आयुष के साथ शानदार साझेदारी की. मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं. मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply