Sunday, April 12, 2026
Uncategorized

‘मैंने अपनी प्रेमिका को मार दिया’, पुलिस बुलाकर खुद अरेस्ट हुआ बॉयफ्रेंड!..

‘मैंने अपनी प्रेमिका को मार दिया’, पुलिस बुलाकर खुद अरेस्ट हुआ बॉयफ्रेंड!..
‘मैंने अपनी प्रेमिका को मार दिया’, पुलिस बुलाकर खुद अरेस्ट हुआ बॉयफ्रेंड!..

वैशालीः बिहार के वैशाली में सनकी आशिक ने हैरान करने वाली हरकर कर दी. उसने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. फिर पुलिस को कॉल कर गुनाह कुबूल कर लिया. उसे मौका-ए-वारदात से अरेस्ट किया गया. थाने में बंद कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सनकी की हरकत यहीं नहीं रुकी, बल्कि थाने की हाजत में उसने जहर खा लिया. जानलेवा कदम उठाने से पुलिस सकते में आ गई.

वैशाली में शनिवार को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में सनकी आशिक को गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस अभिरक्षा में ही जहर खा लिया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आनन-फानन में पहले उसे लालगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां से चिंताजनक हाल में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम साहिल पटेल है. जो बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशुनपुर का रहने वाला है.

थाने में खाया जहर
साहिल पर अपने ही गांव की एक महिला की हत्या का आरोप है. बताया जा रहा है कि साहिल महिला से प्रेम करता था और किसी बात को लेकर कल विवाद हुआ था जिसमें साहिल ने उस महिला की हत्या कर दी. खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आज उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही थी कि इसी बीच हाजत में ही उसने जहर खा लिया.

मृतका गर्भवती थी
बताया जा रहा कि कल जिस महिला की हत्या का आरोप साहिल पर लगा है. उसका नाम राधा था और वह गर्भवती भी थी. राधा का घर भी साहिल के पड़ोस में ही है, जिस कारण दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अचानक से इस केस में नया मोड़ आ गया. जिससे पुलिस भी परेशान है. लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply