Sunday, April 12, 2026
Uncategorized

अभी अभीः मशहूर सिंगर आशा भोसले के अचानक निधन से सदमें में लोग-गम में डूबा बॉलीवुड!..

अभी अभीः मशहूर सिंगर आशा भोसले के अचानक निधन से सदमें में लोग-गम में डूबा बॉलीवुड!..

मुंबई. आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आन के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनके लंग में इन्फेक्शन हुआ था.
उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट शेयर किया था. उन्होंने बताया कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जनाई ने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की और कहा कि जैसे ही सुधार होगा, वह जानकारी देंगी.

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे महान पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं और उनके निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वे इस उम्र में भी सक्रिय थीं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती थीं.

आशा भोसले के सफर की बात करें तो उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गाने ‘सावन आया’ से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी.

आशा भोसले ने फैंस का जताया था आभार
आशा भोसले ने पिछले साल 8 सितंबर को अपना 92वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था, “मैं 92 साल की हो गई हूं और इस मौके पर अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे लंबे सफर में मेरा साथ दिया. अगर आपका प्यार न होता…”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply