
Tree Shadow Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक पेड़-पौधों ईश्वरीय शक्ति का वास होता है. यही वजह है कि घर में तुलसी, शमी जैसे शुभ पौधों को लगाया जाता है. कहा जाता है कि पेड़-पौधे वास्तु दोष को दूर करने में सहायक हैं, लेकिन कुछ वृक्षों की छाया अशुभ मानी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर पर किन 3 वृक्षों की छाया पड़ने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और इसे दूर करने के लिए क्या करना चाहिए.
Vastu Shastra: सनातन धर्म में प्रकृति को भगवान का रूप माना गया है. तुलसी, पीपल और बरगद जैसे वृक्षों की पूजा के बिना कई धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं होते. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां कुछ पौधे घर में सकारात्मकता लाते हैं, वहीं कुछ विशेष पेड़ों की परछाई (छाया) का घर पर पड़ना बेहद अशुभ और कष्टकारी माना गया है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि अगर इन वृक्षों की छाया घर पर पड़ती है, परिवार में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली में कमी आने लगती है. यही वजह है कि वास्तु शास्त्र के जानकार इन वृक्षों को घर से दूर लगाने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर किन 3 वृक्षों की छाया अशुभ मानी गई है, इसके नुकसान क्या हो सकते हैं और अगर ऐसा है तो इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए.
पीपल वृक्ष की छाया
वैसे तो पीपल को देवतुल्य माना गया है. शास्त्रों के अनुसार इसमें देवताओं व पितरों का वास होता है. कुंडली के दोष दूर करने के लिए इसकी पूजा सर्वोत्तम है, लेकिन वास्तु के अनुसार इसकी छाया घर पर पड़ना शुभ नहीं होता. पीपल की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और आध्यात्मिक होती है, जो गृहस्थ जीवन के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती. अगर इसकी परछाई मकान पर पड़ती है, तो घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि इसे घर के आंगन के बजाय मंदिर या खुले स्थान पर लगाने का विधान है.
इमली के पेड़ की छाया
वास्तु शास्त्र में इमली के पेड़ को घर के पास लगाना या उसकी छाया का घर पर पड़ना नकारात्मक माना गया है. मान्यता है कि इमली की छाया जिस घर पर पड़ती है, वहां के सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ने लगते हैं. खासतौर पर पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और गृह-क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने दांपत्य जीवन में मधुरता चाहते हैं, तो भूलकर भी घर के आसपास इमली का पेड़ ना लगाएं.
कांटेदार और दूधिया वृक्ष की छाया
बबूल या कैक्टस जैसे कांटेदार और वे वृक्ष जिनसे काटने पर दूध जैसा पदार्थ निकलता है, उनकी छाया घर के लिए हानिकारक मानी गई है. वास्तु के अनुसार, इनकी परछाई परिवार में विवाद, वाणी में दोष और कड़वाहट पैदा करती है. ऐसे घर में रहने वाले लोग अक्सर एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या और द्वेष रखने लगते हैं, जिससे करियर और व्यक्तिगत जीवन में असंतुलन पैदा हो जाता है.
छाया दोष दूर करने के लिए क्या करें उपाय
अगर आपके घर के पास ये पेड़ पहले से मौजूद हैं और उनकी छाया घर पर पड़ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सप्ताह में कम से कम एक बार पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. यह वातावरण को शुद्ध कर नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है. इसके साथ ही प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर घी या तेल का दीपक जलाएं. यह घर की रक्षा कवच की तरह काम करता है. इसके अलावा घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाएं. ध्यान रहे कि तुलसी ऐसी जगह हो जहां अशुभ पेड़ों की सीधी छाया उस पर न पड़े. तुलसी की मौजूदगी घर के वास्तु दोषों को सोख लेती है.






