
IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाने में सफल रही, लेकिन पंजाब किंग्स ने इस मैच को आसानी से 6 विकेट से अपने नाम किया.
पंजाब किंग्स की टीम ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की, खासकर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने, हालांकि इस दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलते देखा गया.
इस वजह से हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरे Punjab Kings के खिलाड़ी
शुक्रवार 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक दुखद नाव दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि नाव में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे, जिनमें अधिकतर पंजाब के तीर्थयात्री थे. नाव गहरे पानी में चली गई और फिर एक पोंटून ड्रम से टकरा गई.
यह ड्रम पानी का स्तर बढ़ने के कारण एक अस्थायी पुल को हटाए जाने के बाद वहीं रह गया था. मृतकों और उनके परिजनों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब किंग्स के प्लेयर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मैच में काली पट्टियां बांधकर खेलने उतरे.
पंजाब किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर इसको लेकर जो जानकारी दी गई उसमें उन्होंने बताया कि वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं. वृंदावन नाव त्रासदी. इस दुखद घटना से हम बहुत आहत हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.
View this post on Instagram
कैसा रहा मैच का हाल
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की, ट्रेविस हेड सिर्फ 38 रन बनाकर आउट हुए, वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 74 रन ठोक दिया. वहीं उसके बाद ईशान ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों की पारी खेलकर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए.
इसके बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों म 57 रन बनाए, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पारी संभाला और 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली और 18.4 ओवरों में ही अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी.





