Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

प्यार ठुकराए जाने पर प्रेमी ने लगाया खूनी इंजेक्शन, परेशान गर्लफ्रेंड ने कर लिया सुसाइड!..

प्यार ठुकराए जाने पर प्रेमी ने लगाया खूनी इंजेक्शन, परेशान गर्लफ्रेंड ने कर लिया सुसाइड!..
प्यार ठुकराए जाने पर प्रेमी ने लगाया खूनी इंजेक्शन, परेशान गर्लफ्रेंड ने कर लिया सुसाइड!..

Hyderabad News: कहते हैं कि प्रेम किसी को आबाद कर देता है तो किसी को बर्बाद कर देता है. हैदराबाद से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक 24 साल की महिला ने अपने प्रेमी को छोड़ दिया, जिसकी वजह से उसने उसे HIV-इन्फेक्टेड खून का इंजेक्शन लगा दिया. प्रेमी की इस हरकत के बाद महिला ने सुसाइड कर लिया और अपने परिजनों से माफी भी मांगी है. जानिए क्या है पूरा मामला.

क्या है मामला
पूरा मामला 11 मार्च को शुरू हुआ. आरोपी महिला का रिश्तेदार है और वह जन्म से HIV पॉजिटिव था, इसलिए महिला ने उसे शादी के लिए मना कर दिया था. इससे आहत होकर वो अपना खून इकट्ठा किया और महिला के घर पर उसे जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दिया, उसने बदले की भावना में ये काम किया. ऐसा काम वो उस समय किया जब महिला फ्लैट में अकेली थी.

जिंदगी हुई बर्बाद
सुसाइड करने के बाद महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिसमें उसने कहा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. वह इस बात से परेशान थी कि उसकी प्राइवेसी भंग हुई है और उसने खुदकुशी के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी. परिवार को सुसाइड के बारे में तब पता चला जब दादी सुबह करीब 10 बजे घर लौटीं. महिला के माता-पिता और उसकी दादी फूल बेचकर गुजारा करते हैं.

पुलिस ने कही ये बात
मामले को लेकर इंस्पेक्टर के कनकैया गौड़ ने कहा कि हमने महिला की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. उसके परिवार की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी पर मर्डर की कोशिश का केस दर्ज किया गया है, और वह अभी ज्यूडिशियल रिमांड पर है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद महिला के HIV-पॉजिटिव होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि टेस्ट के नतीजे आने में लगभग तीन महीने लगते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply