Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

Gold Price: सोने में ग‍िरावट के बीच भी लोगों ने नहीं लगाया पैसा; एक्‍सपर्ट से जान‍िए- अभी न‍िवेश करें या नहीं?!..

Gold Price: सोने में ग‍िरावट के बीच भी लोगों ने नहीं लगाया पैसा; एक्‍सपर्ट से जान‍िए- अभी न‍िवेश करें या नहीं?!..
Gold Price: सोने में ग‍िरावट के बीच भी लोगों ने नहीं लगाया पैसा; एक्‍सपर्ट से जान‍िए- अभी न‍िवेश करें या नहीं?!..

Gold and Silver Price: अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने जब ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान क‍िया तो सोने के दाम में जबरदस्‍त तेजी देखने को म‍िली. लेक‍िन इसके बाद से सोने के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. पाक‍िस्‍तान में आज अमेर‍िका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत से पहले इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. इस ग‍िरावट के पीछे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप का वो बयान माना जा रहा है, ज‍िसमें उन्‍होंने कहा है क‍ि ईरान केवल बातचीत के लि‍ए ज‍िंदा है. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि ईरान ने अगर बात नहीं मानी तो पहले के मुकाबले ज्‍यादा घातक हथ‍ियारों से कला क‍िया जाएगा.

इसी का असर है क‍ि सोना इंटरनेशनल मार्केट में 11 डॉलर प्रत‍ि औंस से ज्‍यादा टूटकर 4,751 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गया. इसके अलावा चांदी के दाम भी ग‍िरकर नीचे आ गए. कॉमेक्‍स मार्केट की बात करें तो सोने का दाम 47 डॉलर टूटकर 4,771 डॉलर प्रत‍ि औंस पर बंद हुआ. इसके अलावा कॉमेक्‍स स‍िल्‍वर 0.413 डॉलर की मामूली ग‍िरावट के साथ 76.025 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गया. यद‍ि अमेर‍िका और ईरान में सहमत‍ि बनती है तो आने वाले समय में सोने की कीमत में उछाल आ सकता है.

भारतीय बाजार में आ सकती है ग‍िरावट
इंटरनेशनल मार्केट के रुख के बाद भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के रेट में आज ग‍िरावट की उम्‍मीद है. ईरान और अमेर‍िकी की बातचीत के बीच बाजार का रुख कैसा रहेगा, यह देखने वाली बात होगी. शुक्रवार को इंड‍िया बुल‍ियन ज्‍वैलर एसोस‍िएशन (IBJA) की तरफ से जारी क‍िये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना चढ़कर 150327 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 149725 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर रहा. चांदी के दाम में भी तेजी देखी गई और यह 239934 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गए.

मार्च में महज 2,266 करोड़ का इनफ्लो
केंद्रीय बैंकों की तरफ से गोल्‍ड र‍िजर्व बढ़ाने के बीच आम आदमी का रुझान भी सोने में न‍िवेश को लेकर बना हुआ है. लेक‍िन न‍िवेशकों ने मार्च के महीने में गोल्‍ड ईटीएफ में जनवरी और फरवरी के मुकाबले बहुत कम न‍िवेश क‍िया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में मार्च के महीने में महज 2,266 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ. यह फरवरी के 5,255 करोड़ रुपये और जनवरी के 24,040 करोड़ रुपये से बहुत कम है.

दो लाख रुपये पहुंचेगा रेट!
पृथ्‍वी फ‍िनमार्ट के डायरेक्‍टर मनोज कुमार जैन ने सोने में न‍िवेश के सवाल पर कहते हैं एक बार दोनों देशों के बीच युद्ध रुकने पर सोने की कीमत में तेजी आएगी. उन्‍होंने कहा यद‍ि बड़ी ग‍िरावट आती है तो आप लॉन्‍ग टर्म के लि‍ए न‍िवेश कर सकते हैं. यद‍ि आप एसआईपी के जर‍िये न‍िवेश कर रहे हैं तो इसे रोके नहीं, अस्‍थ‍िरता के दौर में भी इसे जारी रखे. साल 2026 के अंत तक सोना चढ़कर एक फ‍िर से दो लाख रुपये के करीब जा सकता है.

क्रूड ऑयल के दाम में भी ग‍िरावट
अमेर‍िका और ईरान की बातचीत की उम्‍मीद में क्रूड ऑयल के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. शन‍िवार सुबह WTI क्रूड 2 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा ग‍िरकर 96.57 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 95.20 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया. दोनों देशों के बीच सहमत‍ि बनती है तो आने वाले समय में क्रूड के दाम और नीचे जा सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply