
केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है. जनवरी 2026 में महंगाई भत्ता लागू होना था, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं हो रही है. केंद्रीय कर्मचारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है. उन्होंने अब इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर अपनी चिंता जताई है.
वित्त मंत्री को से लगाई गुहार
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों की चिंता बढ़ने लगी है. कर्मचारी संगठनों ने डीए बढ़ोतरी को लेकर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गुहार लगाई है. कंफडेरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एप्लॉयीज एंड वर्कर्स और ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलॉयी ने वित्त मंत्री से गुहार लगाई है कि महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द किया जाए. दरअसल इस बार डीए बढ़ोतरी में जितनी देरी हो रही है, वैसी देरी पहले कभी नहीं हुई थी.
कब तक होगा डीए बढ़ोतरी का ऐलान ?
कर्मचारी संगठनों ने वित्त मंत्री से अपनी परेशानी बताते हुए 9 अप्रैल को चिट्ठी लिखी, जिसमें जिक्र किया गया है कि डीए ऐलान में हो रही देरी की वजह से कर्मचारियों में निराशा है. ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलॉयी फेडरेशन के प्रेसीडेंट मंजीत सिंह ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर बताया है कि कर्मचारियों में इस बात का डर है कि क्या सरकार ने कोविड की तरह इस साल भी महंगाई भत्ता रोक देगी ? दरअसल ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहे ऊर्जा संकटों को लेकर कर्मचारियों को इस बात का डर सता रहा है कि जिस तरह से सरकार ने कोरोना काल के दौरान महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर रोक लगी दी थी, कहीं इस बार युद्ध की वजह से DA बढ़ोतरी पर रोक न लगा दे. कर्मचारियों संगठनों ने अपील की है कि तत्काल प्रभाव से सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान करें.
कब तक होगा महंगाई भत्ते का ऐलान ?
दरअसल 7वें वेतन आयोग की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गई है. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया गया है , लेकिन सिफारिशों में फिलहाल समय लग रहा है. इस बार कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरुप की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी. इस देरी की वजह 8वें वेतन आयोग में ट्रांजिशन हो सकता है. जानकारों की माने तो महंगाई भत्ते में देरी की वजह पॉलिसी से ज्यादा प्रोसिजरल है.
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता ?
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का ऐलान किया जा सकता है. DA को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कर्मचारियों को अगले हफ्ते महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है.





