Friday, April 10, 2026
Politics

Ukraine War पर Putin का बड़ा ऐलान, Orthodox Easter पर 32 घंटे के सीज़फायर की घोषणा

Ukraine War पर Putin का बड़ा ऐलान, Orthodox Easter पर 32 घंटे के सीज़फायर की घोषणा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ सप्ताहांत के दौरान 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ के अवसर पर शत्रुता को कुछ समय के लिए रोकने का आह्वान किया था।
‘क्रेमलिन’ (रूस के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) से रविवार शाम तक युद्धविराम का पालन करने का आदेश दिया गया है।

जेलेंस्की ने सप्ताह की शुरुआत में प्रस्ताव रखा कि दोनों पक्ष छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दें और कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से दिया है जो रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कर रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध का यह पांचवा वर्ष है।
पुतिन की इस घोषणा पर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पिछले ईस्टर पर पुतिन ने एकतरफा रूप से 30 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

युद्धविराम की घोषणा करते हुए क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘‘इस अवधि के दौरान सभी सीमाओं पर शत्रुता पर रोक के आदेश जारी किए गए हैं’’। साथ ही यह भी कहा गया है कि ‘‘सैनिकों को दुश्मन द्वारा किसी भी संभावित उकसावे और आक्रामक कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा’’।
आदेश में कहा गया है, ‘‘हमें उम्मीद है कि यूक्रेनी पक्ष रूसी संघ के उदाहरण का अनुसरण करेगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply