Friday, April 10, 2026
Bollywood

ना हमजा… ना रहमान डकैत, Dhurandhar 2 देखकर इस एक्टर के फैन हुए Raghav Chadha!..

ना हमजा… ना रहमान डकैत, Dhurandhar 2 देखकर इस एक्टर के फैन हुए Raghav Chadha!..
ना हमजा… ना रहमान डकैत, Dhurandhar 2 देखकर इस एक्टर के फैन हुए Raghav Chadha!..

नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन रामपाल और फिल्म के कई अन्य एक्टर्स की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने भी ‘धुरंधर 2’ के एक ऐसे धांसू एक्टर की तारीफों के पुल बांधे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस के बारे में यूजर्स कम चर्चा कर रहे हैं।

आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं कि आखिर किस एक्टर की परफॉर्मेंस के मुरीद हो गए हैं राघव चड्ढा: राघव चड्ढा बोले- ‘आप सम्मान के पूरे हकदार हैं’ राघव चड्ढा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की है, जिसमें वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ‘चौधरी असलम’ उर्फ संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में राजनेता राघव चड्ढा और संजय दत्त दोनों ही कुर्ते में काफी डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वे एक-दूसरे का अभिवादन करते दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों गार्डन में बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

यह सीरीज शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने संजय दत्त के विनम्र स्वभाव की जमकर तारीफ की और ‘धुरंधर 2’ को मिल रहे प्यार के लिए उन्हें मुबारकबाद भी दी। राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा, “कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त जी की मेहमाननवाजी करने का मौका मिला था। वह मेरे जानने वाले सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं। ‘धुरंधर’ के लिए आपको जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। आपका ऑरा आज भी वैसा ही है। हर उम्र के लोगों के मन में आपके लिए जो सम्मान है, वह आप पूरी तरह से डिजर्व करते हैं। मैं हमेशा आपका समर्थन करूंगा।”

फैंस ने लुटाया राघव और संजय की तस्वीरों पर प्यार राघव चड्ढा ने ‘धुरंधर 2’ एक्टर संजय दत्त संग इन तस्वीरों को कुछ ही घंटे पहले शेयर किया है और देखते ही देखते इन्हें 1 मिलियन यानी कि 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दो भाई और दोनों ही तबाही हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “संजू बाबा और एमपी साहब की जोड़ी सबसे बेस्ट लग रही है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “दो दिग्गज एक ही फ्रेम में हैं।” वहीं, एक फैन ने तो राघव चड्ढा को फिल्मी दुनिया में आने के लिए तक कह दिया और लिखा, “सर आप ‘धुरंधर 3’ से बॉलीवुड में लॉन्च हो जाओ… आप बहुत हैंडसम हो।”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply