
रात को कई बार लोग उठकर पेशाब करते हैं. रात को 1 से 2 बार टॉयलेट जाना नॉर्मल माना जाता है. लेकिन आप गहरी नींद से उठकर खासकर 1 से 3 बजे के बीच बार-बार पेशाब के लिए उठते हैं. तो इसे नजरअंदाज ना करें. रोजाना रात को एक ही समय पर पेशाब के लिए बार-बार उठना सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं होता है. VNA अस्पताल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा के अनुसार रात को बार-बार पेशाब जाना मेडिकल टम में नॉक्टूरिया कहते हैं. जो कि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
रात को 1 से 3 बजे तक उठना
डॉक्टर के अनुसार रात को एक बार पेशाब करने के लिए उठना सामान्य है. अगर रोजाना दिन में 2 से 3 बार उठना पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें. खासकर 1 से 3 बजे के बीज उठकर बार-बार पेशाब जाना हार्मोनल और किडनी से संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है.
बार-बार क्यों आता है पेशाब
रात के समय शरीर एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन रिलीज करता है, जिस वजह से पेशाब बनने की प्रक्रिया काफी स्लो हो जाती है. जिससे हम लगातार नींद में रहते हैं. लेकिन जब इस संतुलन में खराबी आती है तो पेशाब ज्यादा बनने लगता है. बार-बार उठना पड़ता है. डॉक्टर के अनुसार जब शरीर में एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन कम हो जाते हैं जो किडनी के काम करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है. रात को बार-बार पेशाब आना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
डायबिटीज
लगातार कई रातों से बार-बार पेशाब आने की समस्या है तो यह डायबिटीज यानी ब्लड में हाई शुगर लेवल बढ़ने का संकेत दे सकता है. अगर आपको भी रात को बार-बार पेशाब आ रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
किडनी की बीमारी
रात को खासकर 1 से 3 बजे बीच बार-बार पेशाब आने की समस्या को नजरअंदाज ना करें. क्योंकि यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
1 से 3 बजे के बीच बार-बार पेशाब जाना क्यों हो सकता है खतरनाक
बॉडी क्लॉक के अनुसार रात को 1 से 3 बजे तक लिवर और किडनी नेचुरल खुद को डिटॉक्स करते हैं. 1 से 3 के बीच बार-बार पेशाब करना लिवर और किडनी संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. अगर आप लगातार काफी समय से 1 से 3 बजे के बीच बार-बार पेशाब आ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें.






