Saturday, April 11, 2026
Health

प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर किया चमकदार स्किन का सीक्रेट, फ्री में ग्लो करेगी आपकी स्किन!..

प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर किया चमकदार स्किन का सीक्रेट, फ्री में ग्लो करेगी आपकी स्किन!..
प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर किया चमकदार स्किन का सीक्रेट, फ्री में ग्लो करेगी आपकी स्किन!..

ग्लोइंग स्किन के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर ग्लो नहीं आता है. केमिकल प्रोडक्ट लगाने से चेहरे पर ग्लो तो आता है लेकिन यह ग्लो लंबे समय तक नहीं रहता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में नेचुरल चीजों से स्किन पर ग्लो आ सकता है. प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया है. इस वीडियो में उन्होंने नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया है. इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है.

बेसन-हल्दी फेस पैक
मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने कभी भी चेहरे पर फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने बताया है कि सालों से वह इस उबटन का इस्तेमाल कर रही हैं. बेसन स्किन की गंदगी को हटाने में मदद करती है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं जो कि पिंपल और इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं.

स्किन को बनाता है सॉफ्ट
बेसन और हल्दी ना केवल स्किन को साफ करता है, बल्कि स्किन को मुलायम, चमकदार बनाता है. ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप बेसन और हल्दी का फेस मास्क बना सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं फेस मास्क
घर पर आप आसानी से फेस मास्क बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर फेस मास्क बनाने के लिए क्या करना चाहिए.

फेस मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें
1 चम्मच बेसन
मलाई
1 चम्मच दही
एक चुटकी हल्दी
ठंडा दूध

फेस मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें, इस बाउल में बेसन डालें. इसके बाद इसमें मलाई और मलाई मिलाएं. फिर इसमें हल्दी डाल दें. अब दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं. 15 से 20 मिनट तक पेस्ट को सूखने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इसे लगाने के बाद आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग बन सकती है. मास्क को कभी आंखों के नीचे नहीं लगना चाहिए.

क्या सेंसिटिव स्किन के लोग लगा सकते हैं फेस मास्क
अगर आपकी स्किन पर बेसन सूट नहीं करता है. तो आप गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर हल्दी से एलर्जी है तो आप नींबू का रस मिला सकते हैं. वहीं अगर आपको मलाई या डेयरी प्रोडक्ट्स से दिक्कत है तो आप टमाटर में आलू का रस मिलाकर लगा सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply