Sunday, April 12, 2026
HealthIndiaTrending

Vitamin D3 की कमी से शरीर में बढ़ जाती है कमजोरी, हर समय रहती है थकान, जानें किन चीजों से कमी होगी पूरी?

Vitamin D3 की कमी से शरीर में बढ़ जाती है कमजोरी, हर समय रहती है थकान, जानें किन चीजों से कमी होगी पूरी?

Vitamin D3 Foods: विटामिन डी3 की कमी से शरीर में तमाम प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में इन फूड्स का सेवन इस समस्या को कम कर सकता है।

Vitamin D3 की कमी से शरीर में बढ़ जाती है कमजोरी, हर समय रहती है थकान, जानें किन चीजों से कमी होगी पूरी?

विटामिन D3 की कमी में क्या खाना चाहिए?

  • अंडे का पीला भाग: विटामिन डी3 की कमी में आपको अंडे का पीला भाग खाना चाहिए। इसे खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, 2 अंडों की औसत सर्विंग में 8.2 एमसीजी विटामिन डी3 होता है जो कि इस कमी को दूर करके आपके शरीर को एनर्नी देने का काम कर सकता है।
  • दूध: दूध में विटामिन डी3 की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना 1 गिलास दूध पीना, आपके शरीर में विटामिन डी प्रदान करने के साथ हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये गठिया जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है।
  • बादाम दूध: बादाम का दूध, विटामिन D3 से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये दूध जहां आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखता है वहीं आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। ये हाआई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
  • संतरा जूस: संतरे का जूस पीना शरीर में विटामिन D3 को इकठ्ठा करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी है जो कि शरीर में कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाता है और हड्डियों की सेहते को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो, शरीर में विटामिन D3 की कमी को दूर करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply