Saturday, April 11, 2026
HealthIndiaTrending

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने से क्या होता है, इससे क्या फायदे मिलते हैं और 1 दिन में कितनी हरी इलायची खा सकते हैं?

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने से क्या होता है, इससे क्या फायदे मिलते हैं और 1 दिन में कितनी हरी इलायची खा सकते हैं?

Green Elaichi Benefits In Morning: सुबह खाली पेट हरी इलायची सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। एक दिन में कितनी इलायची खा सकते हैं। आइये जानते हैं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ क्या है?

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने से क्या होता है, इससे क्या फायदे मिलते हैं और 1 दिन में कितनी हरी इलायची खा सकते हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ ) ने बताया कि जब आप सुबह खाली पेट हरी इलायची खाते हैं तो इससे शरीर पर क्या असर होता है। हरी इलायची के क्या फायदे हैं और 1 दिन में कितनी हरी इलायची खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने के फायदे 

  • इससे पेट में हो रही जलन, गैस, एसिडिटी, खट्टी डकार, आदि जैसी पेट की समस्या से राहत मिलती है।
  • जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं है और अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है उन्हें सुबह खाली पेट में इलायची खाना चाहिए इससे उनका पेट आसानी से साफ़ हो जायेगा।
  • महिलाओं में जिनको ल्यूकोरिया की बीमारी है उनके लिए इलायची बहुत फायदेमंद है, इसे खाने से आपको बहुत आराम मिलेगा।
  • अक्सर पेट की गर्मी के कारण लोगों के मुंह में छाले हो जाते हैं अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो इलायची का पाउडर बनाकर उसे छालों पर लगाएं इससे आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।
  • जिनका वजन बहुत ज्यादा है वह वजन नियंत्रण के लिए सुबह खाली पेट हरी इलायची खा सकते है। यह वजन कम करने के साथ ही आपको जॉइंट पेन की समस्या में भी राहत दिलाएगा।
  • हरी इलायची आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इससे रक्त प्रवाह अच्छा होता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और त्वचा में निखार आता है।
  • हरी इलायची में पाया जाने वाला मैग्नीशियम और पोटैशियम आपको ह्रदय रोगों से बचाता है।

एक दिन में कितनी हरी इलायची खानी चाहिए?

किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन अत्यधिक प्रयोग से आपको नुकसान भी हो सकता है इसलिए हरी इलायची को नियमित 2 या 3 ही खाएं। इससे ज्यादा खाने पर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसे खाने का सही तरीका क्या है?

हरी इलायची के अत्यधिक फायदे के लिए आप सुबह खाली पेट में 2 हरी इलायची चबाकर खा सकते हैं। इसे खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पी लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे थोड़े शहद के साथ भी ले सकते हैं। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आपको इसके फायदे जल्दी ही दिखाई देंगे

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply