
Vaibhav Suryavanshi: भारत में इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है, जहां वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अपने बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना रखे हैं. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से पिछले तीनों ही मैचों में तेजी से रन आए हैं और इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को शुरुआत में पकड़ना मुश्किल नजर आ रहा है, वहीं आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने भी सीएसके (CSK) के लिए विस्फोटक पारी खेली थी.
हालांकि बीसीसीआई (BCCI) ने इन दोनों खिलाड़ियों की इन पारियों को नजरअंदाज किया है और अपनी 20 सदस्यीय टीम से इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया से दूर रखा है.
इस वजह से Vaibhav Suryavanshi और आयुष म्हात्रे बाहर
आईपीएल के बाद अंडर-25 टीम के लिए चार टीमों के बीच चार दिवसीय मैच होंगे . बीसीसीआई सीओई हेड इन खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीओई के अंदर होने वाले इस टूर्नामेंट में देश के 64 टॉप युवा क्रिकेटर हिस्सा लेंगे.
64 प्रतिभाओं में से 25 प्रतिभाएं सीके नायडू और अंडर-23 वनडे खिलाड़ियों में से होंगी. इसके अलावा चयन समिति 25 और खिलाड़ियों का चयन करेगी जो रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होंगे.
बीसीसीआई जिन 64 खिलाड़ियों का चयन करने वाली है उसमें से 25 सीके नायडू और अंडर-23 वनडे टीम से होंगे. इसके अलावा, 25 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी, वीएचटी और एसएमएटी टीम से होंगे. बाकी बचे हुए टॉप 14 खिलाड़ी आईपीएल से होंगे.
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे मौजूदा समय में आईपीएल खेल रहे हैं और जैसे ही आईपीएल से 14 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, उनमे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और आयुष म्हात्रे का नाम भी शामिल होगा.
BCCI ने इन 25 खिलाड़ियों को दिया है मौका
आयुष दोसेजा, यश ढुल , मयंक वर्मा, आयुष पांडे, शाश्वत रावत, महेश पिठिया, राज लिंभानी, आर्या देसाई, सिद्धार्थ देसाई, आकिब खान, कार्तिक यादव, विद्याधर पाटिल, के हिमातेजा, भुवनगिरी पुन्नैया, पुखराज मान, यशवर्धन दलाल, पार्थ वत्स, ईडन एप्पल टॉम, हिमांशु सिंह, अमन मोखड़े.






