Friday, April 10, 2026
Uncategorized

शारीरिक संबंध बनाते समय ऐसा दबाया गला, बिस्तर पर नग्न बीवी को छोड़…!..

शारीरिक संबंध बनाते समय ऐसा दबाया गला, बिस्तर पर नग्न बीवी को छोड़…!..
शारीरिक संबंध बनाते समय ऐसा दबाया गला, बिस्तर पर नग्न बीवी को छोड़…!..

Husband Kills Wife Case Update: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में महिला शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि शिक्षक एकता उर्फ पूजा की हत्या उसके पति राहुल ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संबंध बनाते समय गला दबाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या गुस्से में की। उसने बताया कि नशा करने से मना करने पर विवाद हुआ, जिसके बाद संबंध बनाते समय उसने गला दबाकर एकता की हत्या कर दी। यह घटना रविवार को हुई थी।

वारदात के बाद बेटे को छोड़ खुद पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र
हत्या के बाद राहुल अपने पांच साल के बेटे को लेकर मेरठ (Meerut) चला गया। वहां उसने बेटे को अपने भाई लल्ला के हवाले किया और खुद एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया, ताकि शक से बच सके।

घर में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव
बता दें कि सोमवार को रामपुर स्थित शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। दूध देने पहुंचे व्यक्ति ने दरवाजा खुला देखा और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर पड़ोसियों व मकान मालिक को सूचना दी। अंदर जाकर देखा गया तो एकता का शव बिस्तर पर नग्न अवस्था में चादर से ढका पड़ा था।

पुलिस ने मेरठ से आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मेरठ स्थित नशा मुक्ति केंद्र से राहुल को हिरासत में लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतका के पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल और उसके भाई गौरव के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह (Omkar Singh) के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पति पर था नशे का आरोप, पत्नी उठाती थी खर्च
जांच में सामने आया कि राहुल किसी तरह का काम नहीं करता था और नशे का आदी था। परिवार का खर्च उसकी पत्नी एकता ही उठाती थी। वह अक्सर उससे पैसे और गाड़ी की मांग करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

परिवार में मचा कोहराम, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply