
Karnataka News: कर्नाटक के सीमावर्ती जिले चामराजनगर से एक बेहद हैरान करने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अज्ञात मनोरोगी की हरकतों ने स्थानीय महिलाओं में दहशत पैदा कर दी है. यह व्यक्ति न केवल महिलाओं के अंतःवस्त्र (अंडरवियर) चुराता है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से पहनकर घिनौनी हरकतें भी करता है.
पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी के घरों के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़े रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में निवासियों ने इसे मामूली चोरी समझा, लेकिन जब यह सिलसिला बार-बार होने लगा, तो लोगों का संदेह गहरा गया. सच्चाई जानने के लिए जब निवासियों ने अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो जो कुछ दिखा उसे देखकर सबकी रूह कांप गई.
आधी रात को महिला के वेश में आता है आरोपी
CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी देर रात को महिला के वेश में कॉलोनी में दाखिल होता है. वह बड़ी चालाकी से घरों के सामने सूख रहे महिलाओं के अंडरवियर चुराता है. विचलित करने वाली बात यह है कि वो उन कपड़ों को वहीं पहनता है और कैमरे के सामने ही अश्लील एवं घिनौनी हरकतें करने लगता है. आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति और व्यवहार को देखकर लोग उसे मनोरोगी बता रहे हैं.
महिलाओं में डर का माहौल, पुलिस जांच तेज
इस घटना के बाद से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं में भारी चिंता और असुरक्षा का भाव है. लोगों का कहना है कि यह केवल कपड़ों की चोरी नहीं है, बल्कि एक गंभीर सुरक्षा चूक है जो किसी बड़ी अनहोनी का संकेत हो सकती है.
घटना की जानकारी मिलते ही चामराजनगर टाउन पुलिस स्टेशन की टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछा दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उसे गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी.


