Tuesday, April 7, 2026
Cricket

IPL 2026 के बाद गौतम गंभीर और BCCI मिलकर देंगे वैभव सूर्यवंशी को बड़ा ईनाम, भारतीय कोच गंभीर ने की तैयारी

IPL 2026 के बाद गौतम गंभीर और BCCI मिलकर देंगे वैभव सूर्यवंशी को बड़ा ईनाम, भारतीय कोच गंभीर ने की तैयारी
Team India Coach Gautam Gambhir

Team India: भारत में इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है और टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं और आईपीएल के बाद ये खिलाड़ी एक बार फिर भारत के लिए खेलते नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2026 के बाद कुछ खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री होने वाली है. आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) में जगह बना चुके हैं.

आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 2 मैच खेले हैं और इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि आईपीएल 2026 के बाद बीसीसीआई कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ मिलकर वैभव सूर्यवंशी को तोहफा देने वाली है.

गौतम गंभीर के साथ मिलकर BCCI ने बनाया प्लान

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि

‘‘भारत इमर्जिंग टीम में केवल अंडर-25 खिलाड़ी शामिल होंगे और वे ‘शैडो टूर’ के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा बनेंगे. यह रोडमैप सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को पूरी जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा. ”

इस सूत्र ने आगे कहा कि

‘‘आईपीएल खत्म होने के बाद भारत अंडर-19 और एमर्जिंग (अंडर-25) दोनों टीम चार-दिवसीय मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगी. टीम का चयन अंतरा-सीओई टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.”

आईपीएल 2026 के बाद 64 खिलाड़ियों को Team India के लिए सेलेक्ट करेगी बीसीसीआई

योजना यह है कि 64 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा जिन्हें बाद में 16-16 खिलाड़ियों की चार टीमों में बांटा जाएगा. प्रत्येक टीम को सीओई में चार-दिवसीय लाल गेंद के दो मैच खेलने का मौका मिलेगा और उन्हें मैच का उचित अभ्यास देने के लिए अलग-अलग तरह की पिचें उपलब्ध कराई जाएंगी. इनमें से 25 क्रिकेटरों को जूनियर चयन समिति चुनेगी जबकि 25 अन्य क्रिकेटरों का चयन सीनियर समिति द्वारा किया जाएगा.

इन 50 क्रिकेटरों के अलावा 14 अन्य खिलाड़ी वो होंगे जो आईपीएल का हिस्सा हैं. इनमें म्हात्रे, सूर्यवंशी और समीर रिजवी जैसे कुछ नाम शामिल हैं. यदि ये सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहते हैं तो इनके शामिल होने से 64 खिलाड़ियों की यह सूची पूरी हो जाएगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply