
जान्हवी कपूर ने एंटरप्रेन्योर, पॉडकास्टर और ऑथर राज शमानी के पॉडकास्ट बताया कि जब वे स्कूल में थीं, तब उनके साथ डरावनी घटना घटी थी। उनके मुताबिक़, उस वक्त वे सिर्फ 15 साल की थीं। बकौल जान्हवी, “मुझे नहीं पता कि वह डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ वैसा ही था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैंने अपनी एक फोटो एडल्ट साइट पर देखी थी।” उनकी मानें तो यह अनुभव उनके लिए बेहद असहज और चौंकाने वाला था।
जान्हवी कपूर ने कैसे देखी एडल्ट साइट पर अपनी फोटो
29 साल की जान्हवी ने आगे बताया, “हमारे स्कूल में IT क्लास होती थी और लड़के मज़े के लिए ऐसी साइट्स खोलते थे। मेरी तस्वीरें वहां थीं। और यह सब स्कूल में हो रहा था तो यह बहुत अजीब अनुभव था।” उनके मुताबिक़ इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
जान्हवी की मानें तो शुरुआत में उन्होंने खुद को समझाने की कोशिश की। लेकिन समय के साथ यह बात उन्हें परेशान करने लगी। उन्होंने कहा, “एक समय पर मुझे लगा कि यह वही कीमत है, जो आपको चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया पर कई चीज़ों में कोई नैतिकता नहीं होती।” जान्हवी कपूर ने बताया कि अब AI तकनीक के कारण समस्या और बढ़ गई है। वे कहती हैं, “मैं इसके साथ सहज नहीं हूं। मेरी ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर हैं, जिन्हें मैंने कभी शूट ही नहीं किया। मैंने वो कपड़े कभी पहने ही नहीं।”
जान्हवी कपूर के करियर पर पड़ रहा असर
एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसी फर्जी तस्वीरें उनके प्रोफेशनल फैसलों को भी प्रभावित करती हैं। बकौल जान्हवी, “अगर मैं किसी डायरेक्टर से कहूं कि मैं कुछ पहनने में सहज नहीं हूं, तो कोई ये तस्वीरें दिखाकर कह सकता है कि आपने पहले किया है। भले ही वो ना कहें, लेकिन दिमाग में आता है।”
जान्हवी कपूर का दर्द, बोलीं – मेरी आवाज़ की वैल्यू नहीं
जान्हवी कपूर ने कहा, “यह मुझे परेशान करता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी आवाज़ इतनी मजबूत नहीं है कि मैं शिकायत कर सकूं।” उन्होंने आगे कहा, “लोग सोचते हैं कि आपके पास सब कुछ है, थोड़ा सह लो। इसलिए मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता।” वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को आगे राम चरण स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ में देखा जाएगा, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है।






