Monday, April 6, 2026
Health

सबसे लकी होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, 40 की उम्र के बाद भी मिल जाती है सरकारी नौकरी, खड़ा करते हैं बड़ा बिजनेस एंपायर!..

सबसे लकी होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, 40 की उम्र के बाद भी मिल जाती है सरकारी नौकरी, खड़ा करते हैं बड़ा बिजनेस एंपायर!..
सबसे लकी होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, 40 की उम्र के बाद भी मिल जाती है सरकारी नौकरी, खड़ा करते हैं बड़ा बिजनेस एंपायर!..

Lucky Number in Numerology: अंक ज्‍योतिष के अनुसार 3 मूलांक वाले लोगों का भाग्‍य करियर के मामले में 40 की उम्र के बाद अचानक बदल जाता है. उन्‍हें सरकारी नौकरी या बड़ा पद मिलता है या कारोबार ऊंचाइयां छूता है. क्या आपका मूलांक भी इसमें शामिल है? जानिए.

जॉब-करियर में खूब सफल होते हैं ये मूलांक वाले
सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह ऐसे हैं जिनका सीधा संबंध धन और करियर से है. इन ग्रहों का शुभ प्रभाव लोगों को नौकरी-व्‍यापार में बड़ी सफलता और खूब पैसा देता है. अंक ज्‍योतिष के अनुसार 3 मूलांक ऐसे हैं, जो इन ग्रहों के प्रभाव से जीवन में खूब सफल होते हैं. कई बार 40 की उम्र के बाद उन्‍हें अचानक बड़ी सफलता मिलती है.

मूलांक 1 : पाते हैं सरकारी नौकरी
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग) वालों को सरकारी क्षेत्र से बहुत लाभ होता है. मूलांक 1 के स्‍वामी सूर्य हैं, जो कि सफलता, राजनीति, यश के कारक हैं. मूलांक 1 के जातकों को राजनीति और सरकारी क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है. ये लोग सरकारी नौकरी पाते हैं, कुछ मामलों में तो 40 की उम्र के बाद बड़े प्रशासकि पद पाते हैं. राजनीति में जाएं तो वहां भी बड़े पद पाते हैं. साथ ही देर से भी सरकारी नौकरी मिल जाती है.

मूलांक 5 : खड़ा करते हैं बड़ा बिजनेस एंपायर
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) वाले लोगों में कमाल का बिजनेस माइंड होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मूलांक 5 के स्‍वामी बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि-व्‍यापार के कारक हैं और इन लोगों को व्‍यापार में खूब सफलता देते हैं. ये लोग अपनी मेहनत से कम पूंजी से भी व्‍यापार कर लेते हैं और फिर बड़ा बिजनेस एंपायर खड़ा करते हैं. इनका बिजनेस दूर देशों तक फैलता है.

मूलांक 6 : बनते हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग) वाले धन के मामले में बहुत लकी होते हैं. मूलांक 6 के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं जो धन-समृद्धि के कारक हैं. मूलांक 6 वाले लोगों को महंगी चीजों का शौक होता है और वे लग्‍जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. ये लोग पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और भाग्‍य का साथ भी पाते हैं. गरीब घर में भी पैदा हों तो 35-40 की उम्र के बाद आलीशन जिंदगी जीते हैं. ये नौकरी के साथ-साथ ग्‍लैमर, मीडिया, लग्‍जरी आइटम्‍स, फैशन से जुड़े बिजनेस में खूब सफल होते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply