ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों तेहरान और कोम में रातों-रात हुई भीषण तबाही ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि इस विनाशकारी हमले के पीछे कौन है, यह अब भी एक रहस्य बना हुआ है। रिहायशी इलाकों से लेकर शरीफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी और गैस वितरण केंद्रों तक को निशाना बनाने वाला यह ‘अपरिचित दुश्मन’ हमला करके अचानक गायब हो गया, और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों— इजराइल और अमेरिका—ने भी अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा।
इस बीच, तेहरान में सोमवार तड़के हुए कई हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया।
ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही।
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर किस चीज को निशाना बनाया गया।
युद्ध के कारण ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय खाली है।
इस विश्वविद्यालय पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड और अन्य सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं।
कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही।
इस बीच, सरकारी समाचार पत्र ‘ईरान’ ने एक ऑनलाइन खबर में बताया कि दक्षिण तेहरान में स्थित शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोम में हुए हमले में किस चीज को निशाना बनाया गया है।






