
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बाग थली रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। जराई चौक अड्डे से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में स्कूटी पर जा रहे तीन लोग भी आ गए।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई है। जबकि कार में बैठे दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्कूटी पर सवार तीन लोग भी घायल हैं।
सभी घायलों को कठुआ के जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसा इतना भयंकर था कि ई-रिक्शा और कार दोनों के ही चिथड़े उड़ गए। मौके -पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी धर्मपाल का कहना है कि कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। ई-रिक्शा हवा में उछलता हुआ 30 फrट की दूरी पर जा गिरा जबकि कार एक खंभे से टकराकर पलट गई।






