Monday, April 6, 2026
Uncategorized

Jio लाया 31 दिन वाला सबसे सस्ता Plan, फायदे जानकर उतर जाएगा Airtel यूजर्स का चेहरा!..

Jio लाया 31 दिन वाला सबसे सस्ता Plan, फायदे जानकर उतर जाएगा Airtel यूजर्स का चेहरा!..
Jio लाया 31 दिन वाला सबसे सस्ता Plan, फायदे जानकर उतर जाएगा Airtel यूजर्स का चेहरा!..

Jio New 339 Plan: क्या आप भी 24 दिन या 28 दिनों तक चलने वाले मोबाइल रीचार्ज से परेशान हैं? अगर हां तो आपकी इस परेशानी को रिलायंस जियो ने दूर कर दी है. भारतीय टेलीकॉम मार्केट में हलचल मचाते हुए जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए महीने भर चलने वाला रीजार्ज प्लान पेश कर दिया है. जियो ने नया रीचार्ज प्लान ₹339 में लॉन्च किया है जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकता है. यह न सिर्फ मौजूदा ₹349 वाले प्लान से ₹10 सस्ता है बल्कि इसमें कैलेंडर मंथ की पूरी आजादी मिल जाती है.

साल 13 रीचार्ज का चक्कर खत्म करने के लिए जियो ने अपने रीचार्ज प्लान लिस्ट में एक नया प्लान शामिल किया है. जिसकी कीमत 339 रुपये है. इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें आपको पूरे 31 दिन की वैलेडिटी मिलती है. इस तरह आपका काम सालभर में 13 नहीं 12 ही रीचार्ज कराना होगा. बात करें इस रीचार्ज में मिलने वाले फायदे की तो इसमें आपको हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दिन के 100 SMS मिलते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि 349 रुपये वाले प्लान के मुकाबले में इसमें एक फायदा और एक नुकसान भी है.

₹339 प्लान के बड़े फायदे
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी है.

ग्राहकों को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64 Kbps की स्पीड पर चलता रहेगा.

किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा.

इन सब के साथ ही इस रीचार्ज पैक में ₹14.95 का टॉकटाइम बैलेंस भी शामिल है.

जियो के इस प्लान में OTT और AI बेनिफिट्स भी
इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन बिलकुल फ्री मिल रहा है, जिसकी मार्केट प्राइज करीब ₹35,100 है.

इसके साथ ही यूजर्स को 5000 GB यानी 5TB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है.

JioTV और JioAICloud का एक्सेस.

Nano Banana का सपोर्ट भी मिलता है.

5G यूजर्स को होगी ये समस्या
339 वाला प्लान 349 वाले प्लान के ज्यादातर फायदे ऑफर करता है लेकिन इसमें अनलिमिटेड 5G का ऑफर नहीं मिलता. इसका नुकसान उन लोगों को होता है, जो 5G डिवाइस पर अनलिमिटेड 5G का फायदा उठाते हैं. कहने का मतलब है कि 339 वाले प्लान में आपको रोजाना मिलने वाले डेटा से ही काम चलाना पड़ेगा. वहीं जियो के 349 वाले प्लान में 5G फोन चलाने वाले यूजर्स डेली डेटा से अलग अनलिमिटेड 5G का मजा 28 दिनों के लिए मिलता है, ऐसे में उनका डेली डेटा बिलकुल इस्तेमाल नहीं होता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply