Sunday, April 5, 2026
Health

30 की उम्र में क्यों खराब हो रही है स्पर्म क्वालिटी, डॉक्टर से जानें पुरुषों में क्यों बढ़ रही है ये समस्या!..

30 की उम्र में क्यों खराब हो रही है स्पर्म क्वालिटी, डॉक्टर से जानें पुरुषों में क्यों बढ़ रही है ये समस्या!..
30 की उम्र में क्यों खराब हो रही है स्पर्म क्वालिटी, डॉक्टर से जानें पुरुषों में क्यों बढ़ रही है ये समस्या!..

पिता बनने के लिए स्पर्म क्वालिटी का अच्छा होना बेहद जरूरी है. स्पर्म क्वालिटी खराब होने पर पिता बनने में दिक्कत आती है. लेकिन आज के समय में 30 साल की कम उम्र में स्पर्प क्वालिटी पर खराब असर पड़ रहा है. यथार्थ अस्पताल फरीदाबाद की ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता ने बताया है कि क्यों 30 की उम्र में पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी खराब हो रही है.

30 की उम्र में स्पर्म क्वालिटी क्यों हो रही है खराब
डॉक्टर के अनुसार कम उम्र में स्पर्म क्वालिटी गिरने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी कारण मानसिक तनाव है, मानसिक तनाव की वजह से हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है. जिससे स्पर्म की क्वालिटी पर असर पड़ता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी पर डाइट, हार्मोन्स का भी असर पड़ता है.

स्मोकिंग करना
लंबे समय और लगातार स्मोकिंग करने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है. दरअसल निकोटिन का ज्यादा सेवन करने से स्पर्म काउंट कम हो सकता है. इसके अलावा डीएनए भी डैमेज हो सकता है. स्मोकिंग करने से स्पर्म मोटिलिटी को प्रभावित होती है.

बढ़ता मोटापा
मोटापा भी स्पर्म क्वालिटी को खराब करता है. आज के समय में यंग लोगों में युवाओं में मोटापे की समस्या देखने को मिल रही है. मोटापे की वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है, जिसका असर स्पर्म प्रोडक्शन पर पड़ता है.

तनाव
तनाव स्पर्म क्वालिटी को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. अधिक तनाव की वजह से हार्मोन का लेवल गिरने लगता है, जिस वजह से स्पर्म क्वालिटी और इरेक्शन में भी समस्या देखने को मिलती है.

स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए क्या करें
डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें.

नट्स और सीड्स का सेवन करें.

रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें

शराब और स्मोकिंग ना करें

तनाव से दूर रहें. तनाव दूर करने के लिए रोजाना योग करें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply