Sunday, April 5, 2026
Uncategorized

‘कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं…’, पत्नी ने किया सुसाइड, सदमे में पति भी ट्रेन के आगे कूदा, Instagram पर छोड़ गया ये संदेश!

‘कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं…’, पत्नी ने किया सुसाइड, सदमे में पति भी ट्रेन के आगे कूदा, Instagram पर छोड़ गया ये संदेश

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के पदमपुरा गांव में एक वैवाहिक विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. पत्नी के सुसाइड की खबर मिलते ही पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौत से चंद मिनट पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी मैसेज लिखा था.

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सचिन दूधवाल जयपुर में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही अपने एक साल के बेटे का जन्मदिन मनाने गांव आया था. शनिवार सुबह सचिन और उसकी पत्नी भारती (23) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर सचिन के पिता ने उसे झगड़े से दूर रहने के लिए वापस जयपुर भेज दिया. सचिन के जाने के बाद भारती ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. जब भारती का भाई और चाचा उसे समझाने पहुंचे, तो उसका शव पंखे से लटका मिला.

इंस्टाग्राम पोस्ट और पति का खौफनाक कदम

सचिन जयपुर की राह में था जब उसे पत्नी की मौत की सूचना मिली. इस खबर ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- “कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं.” ट्रेन की टक्कर इतनी भयानक थी कि सचिन का हाथ कटकर ट्रैक से दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपों के घेरे में ससुराल पक्ष

इस मामले में अब दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सचिन के पिता सुभाष ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में अनबन थी और भारती अपनी मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था.

वहीं, भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी झुंझुनू जिले की गोल्ड मेडलिस्ट धावक थी और वह इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले. उन्होंने आरोप लगाया कि भारती के साथ मारपीट की जाती थी और उसे गहने-पैसे लाने के लिए ताना दिया जाता था.

पुलिस जांच में जुटी

सुल्ताना थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है. थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है. दो साल पहले हुई इस शादी का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. 2 दिन पहले जिस घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया गया था, आज वहां मातम पसरा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply