Sunday, April 5, 2026
Uncategorized

‘मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं…’, महिला टीचर ने दोनों जेठानियों पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग, बताई ये वजह!

‘मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं…’, महिला टीचर ने दोनों जेठानियों पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग, बताई ये वजह

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक निजी स्कूल की टीचर ने अपनी ही दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया. इस हमले में दोनों बहनें (जेठानियां) बुरी तरह झुलस गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना 3 अप्रैल की है. डबुआ कॉलोनी निवासी सीमा और मीना अपने घर पर मौजूद थीं, तभी उनकी देवरानी पिंकी वहां पहुंची। दोनों जेठानियों ने पिंकी का स्वागत किया और उसे प्यार से चाय पिलाई. हालांकि, पिंकी के मन में पहले से ही साजिश चल रही थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह अपने साथ एक थैला लेकर आई थी, जिसे उसने चुपके से बाथरूम में रख दिया था.

शाम करीब 5 बजे जब सीमा और मीना घर की छत पर खड़ी थीं, तभी पिंकी बाथरूम से एक बाल्टी में पेट्रोल भरकर निकली. इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं, पिंकी ने उन पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर उन पर फेंक दी. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.

‘कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं, इसलिए जलाया’

पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है. पूछताछ के दौरान पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया- मेरी दोनों जेठानियां अक्सर मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं और शक करती थीं. इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

उच्च शिक्षित है आरोपी महिला

मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पिंकी काफी पढ़ी-लिखी है. उसने B.Sc. और B.Ed. की डिग्री ली हुई है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पेट्रोल कहां से लाया गया था और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply