Sunday, April 5, 2026
Uncategorized

सगाई के समय खुश थी, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लव स्टोरी का ऐसा खौफनाक अंत-दहला हरकोई!..

सगाई के समय खुश थी, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लव स्टोरी का ऐसा खौफनाक अंत-दहला हरकोई!..
सगाई के समय खुश थी, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लव स्टोरी का ऐसा खौफनाक अंत-दहला हरकोई!..

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। दोनों ने साथ में जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हो गई। जबकि इंदौर ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक शाजापुर के सुनेरा का निवासी और युवती देवास जिले की रहने वाली थी।

शुक्रवार को हुआ अंतिम संस्कार
शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार हुआ, दोनों के ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र के करेड़ी नाका के पास जिले सुनेरा निवासी आशुतोष धाकड़ और देवास निवासी कशिश परिहार ने जहरीला पदार्थ खाया था। अचानक हुए घटनाक्रम से दोनों के ही परिवार सदमे में हैं।

खुशी-खुशी की थी सगाई
कशिश के परिजनों का अस्पताल में ही रो-रो कर बुरा हाल था। पिता बोले कुछ दिन पहले ही बेटी की सगाई की थी। तब उससे बात की थी उसने ऐसा कुछ नहीं बताया। खुशी-खुशी सगाई हुई थी, फिर ऐसा क्या हुआ की उसने जहर खा लिया।

सुसाइड से पहले किया था फोन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब ड़ेढ़ बजे आशुतोष ने कशिश के भाई आयुष को फोन किया था। बताया था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। आयुष ने आशुतोष को समझाया फिर बहन के बारे में पता किया तो जानकारी मिली की वह आशुतोष के साथ ही है। इस पर आशुतोष को फोन किया और दोनों को समझाया।

भाई ने कहा था घर आओ बात करेंगे
मामले की जानकारी देते हुए आयुष ने कहा कि मैंने अपनी बहन से कहा- क्या है, क्या करना है तुम्हें, दोनों को शादी करनी है। इस पर वह बोली की हां शादी करनी है। मैंने कहा कि यह सगाई के पहले नहीं बता सकती थी। बोली भैया मैं डर गई थी, फिर मैंने उसे समझाया बोला मैं घर पर बात करूंगा, अभी घर आ जाओ। हम लोग आशुतोष से भी बात करेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बहन ने आधे घंटे में घर वापस आने के लिए कहा था। लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल से फोन आया। मैं अस्पताल पहुंचा तो देखा कि बहन की हालत खराब है। वह मेरी इकलौती बहन थी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply