Saturday, April 4, 2026
Uncategorized

LPG पर भारत का मास्टर प्लान, इधर देश में मिला ‘बड़ा खजाना’, उधर मिले नए पार्टनर! तेल कंपनियों ने भी दी गुडन्यूज!..

LPG पर भारत का मास्टर प्लान, इधर देश में मिला ‘बड़ा खजाना’, उधर मिले नए पार्टनर! तेल कंपनियों ने भी दी गुडन्यूज!..
LPG पर भारत का मास्टर प्लान, इधर देश में मिला ‘बड़ा खजाना’, उधर मिले नए पार्टनर! तेल कंपनियों ने भी दी गुडन्यूज!..

India LPG, Petrol, Diesel Update: ईरान युद्ध की वजह से बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच भारत ने गैस को लेकर दो तरफा तैयारी की है. देश को ऊर्जा संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए आयात के नए रास्ते खोजने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादन पर फोकस बढ़ाया गया है. भारत गैस की जरूरतों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है, जिसे वो कम करना चाहता है. FY 2025-26 की पहली छमाही के Petroleum Planning & Analysis Cell के डेटा के मुताबिक भारत का एलपीजी प्रोडक्शन 6219 TMT था.

भारत के हाथ लगा खजाना
वैश्विक तनाव के बीच भारत घरेलू ऊर्जा उत्पादन पर अपना फोकस बढ़ा रहा है. भारत जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, उसने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अरब सागर में अपने दमन अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से गैस प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

भारत ने शुरू किया गैस प्रोडक्शन
मुंबई से 180 किमी नार्थ वेस्ट और गुजरात से पिपावाव से 80 किमी साउथ में मौजूद ओएनजीसी के इस प्रोजेक्ट में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश हुआ है. कंपनी ने इसे सफलता पूर्व चालू कर प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. B-12-24P से गैस कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू होने से भारत गैस की जरूरतों के लिए आयात पर अपनी निर्भरता को कम कर सकेगा. जहां से बने गैस को हजीरा प्लांट भेजा जा रहा है. मिडिल ईस्ट वॉर के बीच ओएनजीसी के दमन अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से गैस प्रोडक्शन शुरू होना भारत के लिए बड़ी सफलता है. धीरे-धीरे कंपनी सभी कुओं से गैस प्रोडक्शन बढ़ाएगी. इस बीच सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई का अपडेट साझा किया है. सरकारी तेल कंपनी की ओर से साझा किए गए अपडेट के मुताबिक सिलेंडर और गैस की सप्लाई में परेशानी नहीं हो रही है.

आयात के नए पार्टनरों की तलाश
भारत का गैस मुख्य तौर पर मिडिल ईस्ट से होता था. कतर, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब जैसे देशों से भारत गैस की खरीद करता था, लेकिन युद्ध की वजह से इन देशों से गैस का आयात नहीं हो पा रहा है. ऐसे में भारत ने नए साझेदारों का रूख किया है. भारत अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नार्वे, अर्जेंटीना जैसे देशों से गैस की खरीद कर रहा है.

तेल कंपनियों ने साझा की खुशखबरी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के 55 बॉटलिंग प्लांटों से एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई लगातार जारी है और 1410000 सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही है. कंपनी ने बताया कि इस दौरान 5 किलो वाले 27800 सिलेंडर, 2 किलो वाले 1500 सिलेंडरों की सप्लाई हो रही है. एचपी के पेट्रोल पंपों पर 37269 किलोलीटर पेट्रोल, 75356 किलोलीटर डीजल की सेल की जा रही है. ऊर्जा संकट के बीच तेल कंपनी की ओर से साझा किए जा रहे अपडेट राहत देने वाले हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2026 में भारत के पास 60 दिनों का पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार है. भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार करीब 5.33 मिलियन मीट्रिक टन का है. कुल मिलाकर कुल स्टोरेज 74 दिन के करीब है.

इंडियन ऑयल ने साझा किया अपडेट
इससे पहले सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने भी जानकारी साझा की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिसके मुताबिक देशभर में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है. तेल कंपनी ने कहा है कि मौजूदा ऊर्जा संकट के बीच घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी पर फोकस बढ़ाया गया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply