Friday, April 3, 2026
Health

अगर हथेली में है ऐसी धन रेखा, तो पत्नी की कमाई पर नहीं होता पति का अधिकार!!..

अगर हथेली में है ऐसी धन रेखा, तो पत्नी की कमाई पर नहीं होता पति का अधिकार!!..
अगर हथेली में है ऐसी धन रेखा, तो पत्नी की कमाई पर नहीं होता पति का अधिकार!!..

अक्सर देखा गया है कि कई जोड़ों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखद होता है, लेकिन जैसे ही बात पैसों या निजी आमदनी की आती है, तो उनके बीच तकरार शुरू हो जाती है. क्या आप जानते हैं कि स्वभाव का यह अंतर आपकी हथेली की लकीरों में छिपा हो सकता है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक बनावट और धन के प्रति उसका नजरिया उसकी रेखाओं से तय होता है. हथेली की रेखा से यह भी पता लगाया जा सकता है कि पत्नी की कमाई पर पति का अधिकार रहेगा या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली की कौन सी रेखा यह संकेत देती है कि पत्नी की कमाई पर पति का अधिकार होगा या नहीं.

हथेली की बनावट और कठोरता
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सिर्फ रेखाएं ही नहीं बल्कि हथेली की बनावट भी बहुत कुछ कहती है. अगर किसी महिला की हथेली छूने में कठोर है, तो यह उनके दृढ़ और थोड़े जिद्दी स्वभाव को दर्शाता है. ऐसी महिलाएं आमतौर पर अपनी आमदनी का हिसाब-किताब देना पसंद नहीं करतीं. उन्हें अपनी मेहनत की कमाई पर अपना पूरा अधिकार पसंद होता है और वे इसे साझा करने के विचार मात्र से ही असहज या क्रोधित हो सकती हैं.

अधूरी जीवन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर महिला के हाथ में जीवन रेखा अधूरी या बीच में टूटी हुई दिखाई दे, तो इसके गहरे अर्थ होते हैं. ऐसी महिलाएं बेहद कर्मठ और जुझारू होती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे अपने करियर में बहुत मेहनत करती हैं, लेकिन जहां बात धन खर्च करने की आती है, वे काफी संभलकर चलती हैं. ऐसी महिलाएं आत्मनिर्भर और कामकाजी होने के बावजूद घर के खर्चों के लिए पति पर निर्भर रहना या उनसे पैसे मांगना अपना अधिकार समझती हैं, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है.

स्पष्ट मस्तिष्क रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में निर्दोष और स्पष्ट मस्तिष्क रेखा को बौद्धिक क्षमता का शुभ संकेत माना जाता है. अगर पत्नी के हाथ में यह रेखा बिना किसी काट-छांट के सीधी और लंबी है, तो वह कार्यक्षेत्र में बहुत रचनात्मक और सफल होती हैं. ऐसी महिलाएं दिन-दुगुनी रात-चौगुनी तरक्की करती हैं और उनकी आमदनी भी अच्छी होती है. लेकिन, वे अपने आर्थिक मामलों में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करतीं. चाहे पति हो या ससुराल के अन्य सदस्य, वे अपनी कमाई को अपनी निजी संपत्ति मानती हैं. यही बात कई बार दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन जाती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply