Friday, April 3, 2026
Uncategorized

बडी खबरः अमेरिकी फाइटर जेट उडा ईरान ने पायलट को पकडा, मचा हडकंप!..

बडी खबरः अमेरिकी फाइटर जेट उडा ईरान ने पायलट को पकडा, मचा हडकंप!..
बडी खबरः अमेरिकी फाइटर जेट उडा ईरान ने पायलट को पकडा, मचा हडकंप!..

वॉशिंगटन। ईरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट गिरा दिया है। हालांकि उसके पायलट को हिरासत में लेने की खबरों से इनकार कर दिया।
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस जेट का पायलट ईरान की हिरासत में है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान गिरने से पहले पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह ईरान के अंदर ही कहीं उतरा।

अपने पायलट को ढूंढने के लिए अमेरिकी सेना ने कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान लगाए गए।

वहीं ईरानी सेना ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजराइल ने उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने कहा- अगर हमारे पुल, बिजली घर या ऊर्जा ढांचे को छुआ, तो हम मिडिल ईस्ट में आपके पूरे ठिकाने खत्म कर देंगे।

भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए

ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।

बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

अफ्रीकी यूनियन ने चीन-PAK के सीजफायर प्लान का समर्थन किया
अफ्रीकी यूनियन (AU) ने पाकिस्तान और चीन के 5-पॉइंट प्लान का स्वागत किया है, जिसका मकसद ईरान युद्ध को रोकना और बातचीत के जरिए हल निकालना है।

इस प्लान में तुरंत सीजफायर और समुद्री रास्तों को फिर से खोलने जैसी बातें शामिल हैं।AU के चेयरमैन महमूद अली यूसुफ ने कहा कि यह पहल मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने में मदद कर सकती है।

ईरान ने F-35 विमान के मलबे की तस्वीर जारी की
ईरान ने एक विमान के कुछ टुकड़ों की तस्वीर जारी की हैं। ईरान का दावा है कि यह मलबा अमेरिकी F-35 विमान का है, जिसे उसने आज गिराया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply