Friday, April 3, 2026
Uncategorized

पत्नी को धक्का देकर नीचे गिराया, फिर पैर से कुचल दी गर्दन… इस बात को लेकर हुई थी लड़ाई!

पत्नी को धक्का देकर नीचे गिराया, फिर पैर से कुचल दी गर्दन… इस बात को लेकर हुई थी लड़ाई

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 34 वर्षीय काव्या की उसके पति दरियाप्पा ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर डाली. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की वजह आर्थिक विवाद और पति का अनैतिक व्यवहार बताया जा रहा है.

मामला नागासंद्रा (पीन्या पुलिस थाना क्षेत्र) का है. दरियाप्पा नामक शख्स शहर में ठेकेदारी का काम करता है. वो हाल ही में घर पर 2 लाख रुपये लेकर आया था. काव्या इन पैसों को अपने भाई को देना चाहती थी, जिसका दरियाप्पा कड़ा विरोध कर रहा था. विवाद इतना बढ़ा कि दरियाप्पा ने गुस्से में आकर पहले तो काव्या को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. फिर उसकी गर्दन को अपने पैरों से कुचल दिया, जिससे काव्या की मौके पर ही मौत हो गई.

चरित्र पर गंभीर आरोप

मृतका के परिचित वेंकटचलैया ने दरियाप्पा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अन्य महिलाओं के प्रति आकर्षित था. अक्सर काव्या को दूसरी लड़कियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. बेलगाम के मूल निवासी इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं. पीन्या पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पानी गर्म करते समय लगा मौत का झटका

एक अन्य दुखद घटना धारवाड़ तालुक के देवरा हुबली गांव में घटी. यहां 24 वर्षीय निवेदिता नाइकर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, निवेदिता घर में हीटिंग कॉइल (इमर्शन रॉड) के जरिए बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी. अनजाने में उसने उस बाल्टी को छू लिया जिसमें करंट उतरा हुआ था. बिजली का झटका इतना जोरदार था कि निवेदिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धारवाड़ ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply