
चीन के सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली घटना तेजी से वायरल हो रही है. चीन के शिनजियांग इलाके में एक महिला ने अपने पति पर बेवफाई का शक होने पर ऐसा कदम उठाया, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया. महिला ने अपने ट्रक ड्राइवर पति का पीछा करने के लिए चलती ट्रक के पीछे खुद को बांध लिया. यह घटना न सिर्फ खतरनाक थी, बल्कि रिश्तों में बढ़ते शक और अविश्वास को भी दिखाती है.
कैसे किया खतरनाक पीछा?
टीओआई रिपोर्ट के मुताबिक, बाचू काउंटी में ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रक को रोका तो हैरान रह गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ट्रक के पीछे एक महिला बिना किसी सुरक्षा के लटकी हुई थी. वह तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी के साथ अपनी जान जोखिम में डाल रही थी. ट्रक चला रहा व्यक्ति खुद उसका पति निकला, जिसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी पीछे लटकी हुई है. महिला ने बिना किसी से बताए यह खतरनाक प्लान बनाया था.
क्या था इसके पीछे कारण?
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे अपने पति पर अफेयर का शक था. इसी शक को सच जानने के लिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया. उसने चुपचाप ट्रक के पीछे खुद को बांध लिया ताकि वह पति की हरकतों पर नजर रख सके. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं रिश्तों में भरोसे की कमी और मानसिक तनाव को दर्शाती हैं, जहां लोग सही-गलत का फर्क भूल जाते हैं.
सोशल मीडिया पर क्या हुआ रिएक्शन?
यह घटना Douyin पर वायरल होते ही लोगों के बीच बहस छिड़ गई. कुछ लोग महिला के शक को समझ रहे हैं, तो कई लोग उसके इस कदम को बेहद खतरनाक और गलत बता रहे हैं. पुलिस ने समय रहते महिला को बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना ने दिखा दिया कि जलन और शक इंसान को किस हद तक ले जा सकता है.





