
31 साल की इंग्लिश सिंगर मेगन थी स्टैलियन (Megan Thee Stallion) को हाल ही में लाइव शो के दौरान हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. पॉपुलर सिंगर मेगन की ताबियत तब बिगड़ी जब वो ब्रॉडवे पर ‘मौलिन रूज! द म्यूजिकल’ के लिए परफॉर्म कर रही थीं. खबरों के मुताबिक, सिंगर का ये शो न्यूयॉर्क सिटी में होस्ट किया गया था, जो उन्हें बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा. इस खबर को सुनने के बाद ही सिंगर के लाखों फैंस चिंता में पड़ गए, इसी बीच मेगन की टीम ने उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट देते हुए बताया की उनकी हालत में अब सुधार है. वहीं टीम ने स्टेज पर उनकी वापसी की घोषणा भी कर दी है, जिसमें उनकी अगली परफॉर्मेंस की डेट को रिवील किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के दौरान नजर आने वाले कुछ गंभीर लक्षणों के बाद सिंगर मेगन को पास के ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक, सिंगर की हालत स्ट्रेस, थकान, डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर लो होने के कारण बिगड़ी है. वहीं जरूरी ट्रीटमेंट देने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है.
कैसे बिगड़ी सिंगर की हालत
ये घटना उस समय देखने को मिली जब सिंगर मेगन को मंगलवार रात लाइव शो के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उनके लिए स्टेज पर खड़ा होना मुश्किल हो गया. वहीं सिंगर की हालत बिगड़ने के तुरंत बाद ही फायर डिपार्टमेंट ऑफ न्यूयॉर्क (एफडीएनवाई) की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया.
सिंगर ने घटना की दी जानकारी
इस घटना के बाद रिकवर कर रहीं सिंगर मेगन ने अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी हेल्थ के लिए सतर्क रहने को कहा है. सिंगर ने पोस्ट में कहा, वो पूरी तरह से थक चुकी थीं और अपने शरीर से मिल रही वार्निंग को लगातार नजरअंदाज कर रही थीं. उन्होंने आगे कहा, एक समय ऐसा आया कि मंच पर परफॉर्मेंस करते रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था और उन्हें डर लग रहा था, जिसके बाद उन्हें स्टेज को छोड़कर जाना पड़ा.
जल्द स्टेज पर सिंगर करेंगी वापसी
हेल्थ से जुड़ी अपडेट देते हुए मेगन ने कहा, वो आराम करने और खुद को फ्रेश महसूस कराने के लिए थोड़ा समय ले रही हैं और फैंस को भरोसा दिलाया है कि वो जल्द ही स्टेज पर वापस लौटेंगी. वहीं बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो, मेगन गुरुवार को अल हिर्शफेल्ड थिएटर में नाइट क्लब के मालिक हेरोल्ड जिडलर की भूमिका में कमबैक करेंगी. उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही ब्रॉडवे में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने टोनी अवार्ड विनर डैनी बर्स्टीन द्वारा निभाई गई भूमिका को निभाया था.






