Tuesday, March 31, 2026
Politics

शिया मुसलमानों के गांव में घुसा इजरायल, अंदर क्या मिला? चौंक जाएगा भारत

शिया मुसलमानों के गांव में घुसा इजरायल, अंदर क्या मिला? चौंक जाएगा भारत
ईरान जंग के बीच इजराइल की संसद में एक ऐसा कानून पास किया गया है जिसके खिलाफ भारत के भी कई विपक्षी नेताओं ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। इजराइल के जिस सांसद ने यह कानून पास करवाया है, उसने संसद में बकलावा मिठाई और शैंपेन बांटनी शुरू कर दी। भारत के कई मुस्लिम नेता भी हैरान है कि इजराइल ऐसा कानून कैसे पास कर सकता है? दरअसल, इजराइल की संसद ने एक नए कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत इजराइलियों की हत्या के दोषी फिलिस्तीनियों को अब सीधे मौत की सजा दी जाएगी। जिस समय इजराइल की संसद में यह कानून पास किया गया उस समय वहां खुद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। यह नया कानून वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनियों पर लागू होगा। अदालतें जरूरत के मुताबिक मौत या उम्र कैद दोनों में से एक सजा दे सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी अब कोई भी फिलिस्तीनी किसी इजराइली को मारने की साजिश करते पकड़ा गया तो उसे सीधे मौत की सजा दी जाएगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोषी को सजा मिलते ही 90 दिनों के अंदर फांसी दे दी जाएगी। इस कानून के पास होते ही इजराइल के सांसदों ने शैंपेन की बोतलें खोल दी। अब दुनिया भर के कई लोगों के साथ-साथ भारत के भी कई लोग इस कानून के विरोध में उतर आए हैं। बहरहाल इस कानून के पास होते ही इजराइली सैनिक की एक वीडियो फिर से वायरल होनी शुरू हो गई है। इस इजराइली ने दिखाया कि कैसे शियाओं का एक गांव फिलिस्तीनियों की मदद कर रहा था। दरअसल यह गांव दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सीमा के पास था। यह गांव ईरान समर्थित शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला के कंट्रोल में था। कुछ समय पहले इजराइली सेना का अधिकारी डनियल हगारी इस गांव में पहुंच गया। डनियल ने बताया कि इजराइली सीमा से सटा यह शिया गांव आतंकियों का कैंप बन चुका था। इस गांव का एक-एक घर टेरर बेस की तरह काम कर रहा था। 

 
डेनियल ने पूरी दुनिया को बताया कि आप अपनी आंखों से देख लीजिए कि इस शिया गांव के घर में क्या-क्या मिला है। इस घर में बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, नाइट, विज़न, गॉगल्स और माइंस तक मौजूद थी। इसके बाद इजराइली सैनिक डेनियल ने दिखाया कि इस घर में किस-किस तरह के खतरनाक हथियार रखे थे। 
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply