Wednesday, April 1, 2026
Politics

Weather Update: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट!..

Weather Update: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट!..

IMD Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में सोमवार को मौसम का अलग मिजाज देखने को मिला है. जहां सुबह से धूप खिली रही, तो शाम तक अचानक बादल छाए और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बूंदाबादी देखने को मिली. इस बीच मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि उत्तर भारत में फिर से एक बार मौसम बदलने जा रहा है.

दरअसल, आईएमडी की ओर से बताया गया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का विभिन्न रूप देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बूदांबादी के संकेत है. इसके अवाल मध्य और दक्षिण भारत में गर्मी और उमस देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में मंगलवार को कैसा मौसम रह सकता है?

दिल्ली के मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्चा यानी मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. एनीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. बादल छाए रहने और हवा चलने के कारण तापमान में कमी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से रात मिलेगी.

जानिए यूपी और बिहार के मौसम के बारे में
मंगलवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है. दोनों राज्यों के कुछ जिलों में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है, लेकिन हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी देखने को मिल सकती है. आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. वहीं, बिहार के भी कुछ हिस्सों में गर्मी का एहसास होगा.

पहाड़ी राज्यों के मौसम के बारे में IMD ने क्या कहा?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी सक्रिय रह सकता है. इन राज्यों के पहाड़ी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृ्ष्टि का अलर्ट है. वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. कुछ जगहों पर पर 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. माना जा रहा है कि इससे तापमान में काफी कमी आएगी. पहाड़ी इलाकों में बदलता मौसम सैलानियों को आकर्षित कर रहा है.

देश के अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार, गुजरात में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. जहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब जाने की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र में भी 31 मार्च को उमस भरी गर्मी का एहसास होने की संभावना है. महाराष्ट्र के कुछ आंतरिक हिस्सों में हल्की गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन कोई बड़ा मौसम बदलाव नहीं दिख रहा है. अगर दक्षिण भारत की बात करें, तो कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम में भी गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply