
Summer Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आ ही गया है और ऐसे में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी ज्यादा परेशान भी हो जाते हैं. लोगों का जीना तक काफी ज्यादा मु्श्किल हो गया है. कभी-कभी क्या होता है कि गर्मियों में बिजली चली जाती है और घर के अंदर रहना भी काफी ज्यादा कठिन सा हो जाता है. पंखा, कूलर और एसी सब चीजें बंद हो जाती है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को अपनाते हैं. कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां पर लोग बिना बिजली के भी गर्मी से राहत पाने के लिए कई देसी उपाय को अपनाते हैं.
अगर आपके वहां भी गर्मियों में बिजली गुल हो गई है और इससे आप राहत पाना चाहते हैं, तो आप कुछ तरीके को अपना सकते हैं, जो आसान तो है ही बल्कि पूरी तरह से नेचुरल और किफायती भी है. इसको अपनाने के बाद आपको काफी ज्यादा आराम भी मिल सकता है. अब आपको किसी भी तरह से चिंता करने की जरूरत नहीं होती है. आइए आपको भी बताते हैं कैसे आप इसको कर सकते हैं.
खुद को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने के लिए टिप्स
1. खिड़कियों और दरवाजों
अगर आप गर्मियों में बिजली जाने के बाद काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, तो अब कोई भी घबराने वाली बात नहीं है. खिड़कियों और दरवाजों को आपको गीला कर देना है और खोल देना है, ऐसा करने से कमरे में ठंडी-ठंडी हवा आएगी.
2. वेटिवर चटाई
वेटिवर चटाई को आपको खिड़कियों में लगा देना है ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा घर के अंदर आती रहगी. आपको इसको भिगोकर रखना चाहिए. ये वाला तरीका गावं में काफी ज्यादा अपनाया भी जाता है.
3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सीजनल फल
अगर आप अपने शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखना चाहते हैं, तो आप सीजनल फल को भी खा सकते हैं. दही, छाछ, तरबूज, खीरा और ककड़ी शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. गर्मी से राहत दिलाने में आपको ये मदद करते हैं.
4. ठंडे पानी से नहाना
अगर आपकी बिजली भी जा चुकी है और आप अपने शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखना चाहती हैं, तो आप ठंडे पानी से भी नहा सकते हैं. हाथ-पैर और चेहरे को बार-बार आप धोते रहिए, जिससे आपको गर्मी भी नहीं लगेगी.
5. मटके का पानी
आपको मटके का पानी पीना चाहिए. ये पानी आपकी सेहत को भी ठीक रखेगा और कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है और शरीर को भी ताजगी और ठंडा रखेगा.






