Monday, March 30, 2026
Uncategorized

सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, अब क्या रह गया है भाव?!..

सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, अब क्या रह गया है भाव?!..
सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, अब क्या रह गया है भाव?!..

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे सोने और चांदी में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना बाजार खुलते ही 3,000 रुपये से अधिक लुढ़क गया जबकि चांदी की कीमत में भी 2,000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,47,255 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,850 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,043 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,212 रुपये तक फिसला।

सुबह 9.50 बजे यह 1,569 रुपये की गिरावट के साथ 145686 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,27,954 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 228106 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,157 रुपये की गिरावट के साथ 225797.00 रुपये तक आई। सुबह 9.50 बजे यह 2,149 रुपये यानी 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 2,25,805 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने की कीमत 1 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ $4,439.45 प्रति औंस पर आ गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अप्रैल डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर भी 1.2 फीसदी गिरावट के साथ $4,470.30 प्रति औंस पर आ गया। इस महीने सोने की कीमत में अब तक 16 फीसदी गिरावट आई है जो 2008 के बाद इसकी सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इसकी वजह डॉलर में आई मजबूती है जो ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 2 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। स्पॉट सिल्वर भी 1.3% गिरावट के साथ $68.67 प्रति औंस पर आ गई।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply