अगर आप किसी भी राइडर्स ग्रुप से 250cc बाइक्स के बारे में पूछेंगे, तो ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि यह सेगमेंट परफॉर्मेंस और रोज़मर्रा की जरूरतों के बीच एक अच्छा बैलेंस देता है.ये बाइक्स एंट्रीलेवल कम्यूटर बाइक्स से ज्यादा पावर देती हैं, लेकिन बड़ी इंजन वाली बाइक्स की तुलना में इन्हें खरीदना और मेंटेन करना आसान और सस्ता होता है.लेकिन एक बात समझनी जरूरी है कि सभी 250cc बाइक्स एक जैसी नहीं होतीं. हालांकि इनका इंजन साइज एक जैसा होता है, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस अलगअलग होती है.

कुछ बाइक्स को ज्यादा माइलेज के लिए बनाया जाता है, जबकि कुछ को 25bhp से ज्यादा पावर देने के लिए ट्यून किया जाता है जो पहले बड़ी बाइक्स में देखने को मिलता था. इस लिस्ट में हर बाइक 25bhp से ज्यादा पावर देती है, लेकिन हर एक का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए होता है जैसे स्ट्रीटफाइटर, स्पोर्टी बाइक या एडवेंचर टूरर.

केटीएम 250 ड्यूक

इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन मॉडल है. 30bhp से ज्यादा की पावर के साथ आती है. इसमें छहस्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर दिया गया है. 390 की तरह ही स्टील ट्रेलिस फ्रेम, आगे की तरफ 43mm WP Apex USD फोर्क और दो राइडिंग मोड के साथ TFT डैश है. इसकी कीमत 2.14 लाख रुपये से शुरू होती है. ये 249.07 सीसी, सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन के साथ आती है. जो 9,250 आरपीएम पर 30.57 बीएचपी पावर और 7,250 आरपीएम पर 25 एनएम टॉर्क जनरेट करता है.

हीरो एक्सट्रीम 250आर

क्वार्टरलीटर कैटेगरी की सबसे पावरफुल बाइकों में से एक है, जो लगभग 30 बीएचपी की पावर जनरेट करती है. एक्सट्रीम 250आर की पावर केटीएम 250 ड्यूक की पावर से लगभग 1 बीएचपी कम है, जबकि कीमत में यह उससे काफी सस्ती है. इस कैटेगरी के लिए इसमें दमदार हार्डवेयर लगा है, जिसमें 43 मिमी अपसाइडडाउन फोर्क है. ये 060 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 3.25 सेकंड में हासिल करने का दावा शामिल है. इसकी कीमत 1.73 लाख रुपये से शुरू होती है. ये इंजन 249.03 सीसी, सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड के साथ आता है. इसकी पावर 9,250 आरपीएम पर 29.5 बीएचपी की है जो 7,250 आरपीएम पर 25 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

बजाज डोमिनार 250

जहां ड्यूक और एक्सट्रीम पूरी तरह से परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, वहीं डोमिनार 250 बिल्कुल अलग है. इसका बीमपेरिमीटर फ्रेम बड़े डोमिनार 400 से लिया गया है.य यह उन राइडर्स के लिए एक ऑप्शन हो सकता है जो लंबी दूरी की टूरिंग के लिए 250 सीसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं. इसमें 248.8 सीसी, सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन है जो 8,500 आरपीएम पर 26.63 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 23.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. इसकी कीमत 1.81 लाख रुपये है.

सुजुकी Gixxer SF 250

सुजुकी ने Gixxer SF 250 में लिक्विडकूल्ड इंजन के बजाय सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इससे इंजन हल्का रखरखाव में आसान हो जाता है, जबकि यह 26bhp से ज्यादा पावर जनरेट करता है. इसमें 249 सीसी, सिंगलसिलेंडर, ऑयलकूल्ड इंजन है जो 9,300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी पावर जनरेट करता है और 9,300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी कीमत 1.90 लाख रुपये से शुरू होती है.

वीस्ट्रॉम एसएक्स

वीस्ट्रॉम एसएक्स में गिक्सर वाला ही ऑयलकूल्ड इंजन लगा है और इसे एक बिल्कुल अलग चेसिस में फिट किया गया है. यह एक लंबीट्रैवल वाली, एडवेंचरस्टाइल बाइक है जिसमें 19 इंच का बड़ा फ्रंट व्हील और काफी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस है. इसमें 249 सीसी, सिंगलसिलेंडर, ऑयलकूल्ड इंजन है. जो 9,300 आरपीएम पर 26.1 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 7,300 आरपीएम पर 22.2 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है. इसकी कीमत 2 लाख रुपए एक्सशोरूम है.