अयोध्या में जमीन खरीद में गड़बड़ियों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह ने कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंप दिया. उनसे मिलने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुत बड़ा भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि SIT के अध्यक्ष को सुबूत सौंप दिए हैं. संजय सिंह ने कहा कि एसआईटी के अध्यक्ष ने जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की ये जमीनें कहां पर खरीदी गई हैं इसकी भी जांच होनी चाहिए.

संजय सिंह ने कहा कि दान पत्र चोरी के मामले में रोज नए सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि श्री राम की पादुका और हार भी चोरी कर लिया गया है. चढ़ावे में चोरी के कुछ पैसों की बरामदगी भी हो चुकी है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई ये वाकई में जांच का विषय है.
#WATCH | Lucknow | On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, AAP MP Sanjay Singh says, “These are all the evidence. I am going to give them all. The SIT has called me, so today I will present all this evidence before the SIT. If you combine these, then there are pic.twitter.com/5sYZpprlxV
— ANI UP/Uttarakhand June 25, 2026
26 जून को केजरीवाल जाएंगे अयोध्या
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ पहुंचेंगे. वे अयोध्या जाकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. यह जानकारी बुधवार को AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने दी. संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 25 जून को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत भी करेंगे.
26 जून को केजरीवाल भगवान राम के दर्शन करेंगे और सुबह करीब 11 बजे हनुमानगढ़ी में आरती में शामिल होंगे. इसके बाद, वो अयोध्या के सम्मानित संतों और ऋषियों से मिलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे.



