मारुति सुजुकी अगले कुछ महीनों में दो नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है नई 2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट और नई 2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट. दोनों मॉडल फिलहाल टेस्टिंग के आखिरी चरण में हैं और इनमें कुछ मामूली डिज़ाइन अपडेट और बेहतर फीचर्स देखने को मिलेंगे. अपडेटेड ब्रेज़ा जुलाई में सेल के लिए उपलब्ध होगी, जबकि फेसलिफ्टेड बलेनो अगस्तअक्टूबर 2026 के बीच आने की संभावना है. चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

नई 2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट
में सबसे बड़ा अपडेट मारुति फ्रॉन्क्स से लिए गए 1.0 लीटर, तीनसिलेंडर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का शामिल होना है. यह इंजन 100 पीएस की अधिकतम पावर और 148 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसे नए 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है. मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शन भी बरकरार रहेंगे.
नई मारुति ब्रेज़ा 2026 फेसलिफ्ट में लगभग 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथसाथ नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स शामिल होंगे. बाहरी हिस्से की बात करें तो, इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में नया ग्रिल, नए डिज़ाइन के फॉग लैंप, मोटा सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं.
नई 2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट
में मौजूदा 90bhp, 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है. ट्रांसमिशन ऑप्शन भी पहले जैसे ही रहने की संभावना है, जिनमें 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड एएमटी शामिल हैं. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि हैचबैक में नए डिज़ाइन की ग्रिल और बम्पर के साथ एक संशोधित फ्रंट फेसिया होगा. हालांकि, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और बूमरैंग आकार के डीआरएल अपरिवर्तित रहेंगे.
अंदर से, नई मारुति बलेनो में एम्बिएंट लाइटिंग और सिंगलपैन सनरूफ के साथ एक नया केबिन थीम मिलने की संभावना है. 9इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रंगीन एमआईडी वाला एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, तीनस्पोक स्टीयरिंग व्हील, ट्रेपेज़ॉइड आकार के एयर कंडीशनिंग वेंट, एचयूडी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को बरकरार रखे जाने की संभावना है.



