थाली में पूरी न्यूट्रिशन होना बेहद जरूरी है और इसी के साथ आवश्यक है कि आप इसे इस तरह से लें कि आपको पूरा पोषण मिल पाए. आज के टाइम में बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह तो खानपान का खराब होना ही है. वहीं मॉडर्न लाइफस्टाइल भी बेहद खराब है. जहां सोनेजागने का टाइम भी फिक्स नहीं रहता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 5 P बताए गए हैं जो आपके हर मील को अपग्रेड करने के लिए फॉलो करने चाहिए.

खाना ही हमारे शरीर की दैनिक न्यूट्रिशन की जरूरतों को पूरा करता है, जिससे हम अपने रोजमर्रा के काम सुचारू रूप से कर पाते हैं. इसी के साथ बीमारियों से बचे रहने के लिए भी खाना सही होना बहुत जरूरी है. चलिए जान लेते हैं क्या है 5P रूल.
क्या कहता है पहला P?
FSSAI ने आपके मील को अपग्रेड करने के लिए 5P की जो पोस्ट शेयर की है उसमें पहले P का मतलब है Plenty यानी “भरपूर”, आपको अपनी थाली में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां और पानी शामिल करना चाहिए.
दूसरा P क्या कहता है?
इसमें दूसरे पी का मतलब है Pick यानी चुनना, आपको अपने खाने की खाली के लिए हेल्दी फैट्स चुनने चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें आप ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, एवोकाडो, अलसी, चिया, कद्दू के बीज, फैटी फिश, पीनट बटर, सनफ्लावर ऑयल, तिल जैसी चीजें खाने में एड करें.
तीसरे P का मतलब?
इस पोस्ट में तीसरे P का मतलब है Power यानी अपनी थाली को आप पावरफुल न्यूट्रिएंट्स से फुल करें. इसमें प्रोटीन समेत विटामिनमिनरल्स अच्छी मात्रा में होने चाहिए. एक बैलेंस थाली लेनी चाहिए, जैसे सब्जियांसलाद आधी थाली और एक चौथाई थाली में साबुत अनाज वाली चीजें, 1 चौथाई थाली में प्रोटीन, डेयरी ऑप्शन जैसे दही, छाछ, आदि.
चौथा P है बेहद जरूरी
माइंडफुल और हेल्दी ईटिंग पर तो सब ध्यान देते हैं, लेकिन इसका चौथा P अक्सर लोग स्किप कर देते हैं. इसका मतलब है Plan यानी अपने खाने के टाइम को हमेशा सुनियोजित रखें. इससे आप खाने को सही तरह से खाने के लिए तैयार रहेंगे और सबसे जरूरी बात ब्रेकफास्ट से डिनर तक समय पर ही खाना खाए.
View this post on Instagram
पांचवे P का मतलब भी जान लें
अपनी थाली को अपग्रेड करने के लिए FSSAI जो 5 P बताए हैं. इसमें पांचवे P का मतलब है Pay Attention. इसमें आपको अपने खाने की चॉइस और मात्रा पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए कि आप कैसा और कितना खा रहे हैं जो हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है.



