खाना पोषक तत्वों से भरपूर होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि ये भी जरूरी है कि आप इसे सही समय पर खाएं. जहां सुबह जागने के बाद 1 घंटे के अंदर नाश्ता करने की कोशिश करनी चाहिए तो वहीं लंच के साथ ही खासकर डिनर सही समय पर करना बहुत जरूरी होता है. 11 बजे या इसके बाद रात का खाना खाते हैं तो जान लें कि इससे कौन सी हेल्थ प्रॉब्लम का जोखिम बढ़ता है.

रात में देर से खाना खाने की आदत है तो इसे बदल दें नहीं तो आपका शरीर बीमारियों का घर बनने में समय नहीं लगता है. लेट नाइट खाने या रात में बारबार खाने की आदत से न सिर्फ गैस, भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं, बल्कि इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी हो जाती है. जान लेते हैं डिटेल के साथ.
डायबिटीज का बढ़ता है खतरा
अगर आपकी भी रोजाना 11 बजे तक या फिर इसके बाद डिनर करने आदत है तो डायबिटीज का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है. खाना खाने के टाइम और इसके स्वास्थ से संबंध को लेकर कई अध्यन भी किए जा चुके हैं. ऐसा ही एक अध्ययन बताता है कि इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.
क्या कहती है रिसर्च?
2002 से 2018 तक अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं पोषण 41,744 प्रतिभागियों को शामिल किया गया. तकरीबन 8.7 सालों की इस अवधि के दौरान 6.66 मौतें भी सामने आई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिसमें 1381 मौतें कैंसर से और 206 मौतें मधुमेह यानी डायबिटीज से हुईं. इसमें खाना खाने का समय 10 से 1 बजे के बीच और रात 11 बजे से 12 बजे के बीच देखा गया. हालांकि रात में 10 से 11 के बीच खाना खाने में इतना ज्यादा जोखिम नहीं रहा, लेकिन इसके बाद खाना खाने या रात में बारबार खाने वालों में मधुमेह से होने वाली मृत्यु का खतरा ज्यादा देखा गया. इसी के साथ इससे कैंसर का भी खतरा बढ़ता है.
Getty Image
इन बातों का रखें ध्यान
- रात में हमेशा जल्दी यानी तकरीबन 7 से 8 बजे तक खाना सही रहता है या कोशिश करें कि 8 बजे तक डिनर कर लें.
- खाने और बिस्तर पर जाकर लेटने या सोने के बीच तकरीबन 2 घंटे का अंतर जरूरी है ताकि खाना सही से पच सके.
- रात को हमेशा ऐसा खाना खाएं जो शुगर को एकदम स्पाइक न करता हो, यानी कम स्टार्च वाला खाना सही रहता है.
- डिनर में हमेशा ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो आसानी से पच जाती हैं और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो.
- खाना खाने के बाद 10 मिनट तक टहलने की आदत जरूर डालनी चाहिए. ये फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है.



