Mute Deaf Protest Lucknow: उत्तर प्रदेश मूक बधिर मानवाधिकार आंदोलन के बैनर तले आज राज्य की राजधानी लखनऊ के विधानसभा के सामने बड़ी संख्या में तमाम मूक बधिर लोगों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. मूक बधिर लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रार्थना पत्र के माध्यम इंसाफ की मांग की. मूक बधिर समाज के लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा.

मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में मूक बधिर समाज के लोगों द्वारा प्रदेश में संचालित हो रहे सांकेतिक भाषा स्कूलों को अपग्रेड करने और बेहतर शिक्षक की नियुक्ति करने के साथ ही संचालन को प्राइवेट एनजीओ को दिए जाने की मांग रखी गई. इसके साथ ही मंडल स्तर पर दिव्यांग जनों को निशुल्क बस की सुविधा देने का भी बिंदु रखा गया. साथ ही साथ आईटीआई तकनीक केंद्रों में विशेष प्रावधान देने की भी मांग रखी गई.

सीएम को समाधान निकालना चाहिए

विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे मूक बधिर लोगों ने सांकेतिक रूप में अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं हुई हैं. मूक बधिर लोगों ने कहा कि उनके मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनसे मिलकर समाधान निकालना चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे सभी मूक बधिर लोगों को हिरासत में लेकर धरना स्थल ईको गार्डन भेजा गया.

वहीं लखनऊ में ही आज सुबह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय गर्ल्स स्कूल कि छात्राएं अपनी मांगों को लेकर दुबग्गा बाईपास से विधानसभा की ओर बढ़ीं. बीच में छात्राओं ने थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत बालागंज चौराहे को एक बार फिर जाम किया. मौके पर ACP काकोरी शकील अहमद पहुंचें. उन्होंने छात्राओं से बात की.

प्रदर्शन के दौरान जाम में एक एंबुलेंस फंस गई तो छात्राओं ने उसको रास्ता दिया. छात्राओं ने अध्यापकों की कमी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. हालांकि, प्रशासन से बातचीत के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया.