मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह करीब 4:14 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली।

आग कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल के पास की इमारत में लगी थी। आग के कारण पूरी इमारत धुएं से भर गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दूसरी मंजिल स्थित लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग मुख्य रूप से बिजली के तारों और इंस्टॉलेशन, फर्नीचर तथा कुछ प्लास्टिक सामग्री तक सीमित रही। दमकल कर्मियों ने करीब 6:07 बजे आग पर काबू पा लियाये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।